• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिल्डर ने एक ही जमीन कई बार बेची, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

बिल्डर ने एक ही जमीन कई बार बेची, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

October 30, 2025
in administration, Agra, Crime

आगरा। आगरा के एक बिल्डर ने एक ही जमीन को कई बार बेचकर 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी, फेक सेल डीड, प्रॉपर्टी डिस्प्यूट का खेल रचा। जब खरीदार ने रकम वापस मांगी, तो बिल्डर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और पिस्टल की नोक पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

पीड़ित अजीत सिंह, निवासी भावना स्टेट, सिकंदरा, ने बताया कि उन्हें जमीन की जरूरत थी। कमलानगर निवासी बिल्डर रमेश चंद्र अग्रवाल उनके संपर्क में आया और बताया कि उसके पास तहसील एत्मादपुर के मौजा सतौली में जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है। अजीत सिंह ने भरोसा करते हुए 14 जून 2023 को 0.1540 हेक्टेयर भूमि का बैनामा अपने नाम कराया और 51 लाख रुपये का भुगतान भी किया। कुछ समय बाद अजीत सिंह को पता चला कि जिस जमीन की उन्होंने रजिस्ट्री कराई, उसी गाटा संख्या की भूमि को बिल्डर ने पहले ही कई लोगों को बेच रखा था। राजस्व रिकॉर्ड में खुलासा हुआ कि वर्ष 2021 और 2022 में उसी भूमि के अलग-अलग हिस्सों की रजिस्ट्री अन्य खरीदारों के नाम की जा चुकी थी। यह भी सामने आया कि जिस हिस्से की जमीन का बैनामा अजीत सिंह के नाम हुआ, उस पर बिल्डर का स्वामित्व ही नहीं था, और मौके पर 215 वर्ग मीटर भूमि कम पाई गई। पीड़ित ने जब अपनी रकम वापस मांगनी चाही, तो बिल्डर ने पहले टालमटोल की, फिर धमकाना शुरू कर दिया। जनवरी 2025 में एत्मादपुर में हुई मुलाकात के दौरान रमेश अग्रवाल और उसके साथियों ने मारपीट व गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, अगस्त 2025 में दयालबाग क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने अजीत सिंह को रोककर कनपटी पर पिस्टल रख दी और चेतावनी दी कि यदि उन्होंने जमीन के मामले में दोबारा बात की, तो उन्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा। अजीत सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने आरोपी बिल्डर रमेश चंद्र अग्रवाल और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

बाह–ऊदी मार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी, 34 करोड़ मिले

Next Post

बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी भाई और उसके दोस्त को 20-20 साल की कैद की सजा

Related Posts

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

August 3, 2026

आगरा। जैतपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। परिवार की इच्छा...

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

August 3, 2026

आगरा। आगरा के रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

Next Post
बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी भाई और उसके दोस्त को 20-20 साल की कैद की सजा

बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी भाई और उसके दोस्त को 20-20 साल की कैद की सजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा का पुलिस और प्रशासन बोला बल्केश्वर हादसे में कोई मिसिंग नहीं

आगरा का पुलिस और प्रशासन बोला बल्केश्वर हादसे में कोई मिसिंग नहीं

September 8, 2025
बलात्कार की जगह थानाध्यक्ष ने छेड़छाड़ में किया मुकदमा दर्ज, आरोपी को पकड़ने के लिए मांगे 50 हजार

बलात्कार की जगह थानाध्यक्ष ने छेड़छाड़ में किया मुकदमा दर्ज, आरोपी को पकड़ने के लिए मांगे 50 हजार

March 13, 2024

गांजा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो करोड़ का गांजा बरामद

January 8, 2022
ऊर्जा मंत्री भी सक्रिय हुए, प्रदेश मुख्यालय पर होगा कंट्रोल रूम

ऊर्जा मंत्री भी सक्रिय हुए, प्रदेश मुख्यालय पर होगा कंट्रोल रूम

March 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की
  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में
  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.