• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, मीडिया में अफवाहों को लेकर नाराज हुईं हेमा मालिनी

अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, मीडिया में अफवाहों को लेकर नाराज हुईं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा- जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं

November 11, 2025
in Entertainment, Health, National, News

गौरव प्रताप सिंह

मुंबई। अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिना कोई पुष्टि किए कई मीडिया चैनल ने उनका निधन होने की  खबर चला दी जबकि उनका उपचार चल रहा है। मीडिया के द्वारा ऐसी खबरें चलाए जाने के बाद पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल काफी नाराज हुईं हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर भी अपना गुस्सा बयां किया है। हेमा मालिनी अस्पताल में धर्मेंद्र के साथ ही बनी हुई हैं और जल्द से जल्द उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की बिहारी जी से प्रार्थना कर रही हैं। 

सोमवार से धर्मेंद्र को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आज सुबह उनके निधन की खबरें मीडिया चैनल पर दिखाई जाने लगी। लेकिन ईशा देओल ने धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह बताते हुए सच्चाई की तस्वीर पेश की। एशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- मीडिया बहुत जल्दी में हैं और फेक न्यूज फैलाने में तेज चल रही है। मेरे पिता का अब भी इलाज चल रहा है। हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि कृपया फिलहाल के लिए हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। बाकी मेरे पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों आप सभी को दिल से धन्यवाद।” इस तरह से ईशा देओल ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर ताजा अपडेट शेयर किया है और उनके देहांत की खबर का खंडन किया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस फेक न्यूज को लेकर ईशा का गुस्सा मीडिया पर फूटा है।

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी का एक्स पर किया गया पोस्ट।

हेमा मालिनी ने भी  एक्स पर अपडेट देते हुए लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं। इन सब चीजों का ट्रीटमेंट पर असर पड़ रहा है। यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता का ख्याल करें.’

धर्मेंद्र का चल रहा ट्रीटमेंट
फिलहाल धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट जारी है, खबरों की माने तो वह वह रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं। इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी। इंडस्ट्री के कई स्टार भी उनका हाल चाल जानने के लिए एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Previous Post

आम्बेडकर नगर में बंद मकान में लाखों रुपए की चोरी

Next Post

डौकी पुलिस ने लुटेरे जीजा साले को पकड़ सर्राफ दंपत्ति से हुई लूट का किया खुलासा

Related Posts

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
डौकी पुलिस ने लुटेरे जीजा साले को पकड़ सर्राफ दंपत्ति से हुई लूट का किया खुलासा

डौकी पुलिस ने लुटेरे जीजा साले को पकड़ सर्राफ दंपत्ति से हुई लूट का किया खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लुटेरी दुल्हन और मास्टरमाइंड अधिवक्ता एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

लुटेरी दुल्हन और मास्टरमाइंड अधिवक्ता एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

July 20, 2025
खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

January 5, 2024
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई 16 दिसंबर को आ सकता फैसला

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के केस में हुई सुनवाई 16 दिसंबर को आ सकता फैसला

November 29, 2025
जिग्नेश मेवाणी को तीन माह जेल की सजा

जिग्नेश मेवाणी को तीन माह जेल की सजा

May 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.