• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बेटी के रिश्तेदार प्रेमी से शादी की जिद को परिवार ‘इज्जत’ पर धब्बा मान रहा था

बेटी के रिश्तेदार प्रेमी से शादी की जिद को परिवार ‘इज्जत’ पर धब्बा मान रहा था

बेटी की हत्या के मामले में रिटायर्ड दरोगा उनका बेटा और रिश्तेदार भेजा गया जेल

December 15, 2025
in Agra, Crime, Cultural

आगरा। मलपुरा में रिटायर्ड दरोगा ने अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। यह जानने के बाद रिटायर्ड दरोगा उनका परिवार क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सामने निकल कर आ रहा है कि यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटने और तथाकथित सामाजिक दबाव में की गई क्रूरता की कहानी है।

रिटायर्ड दरोगा रणवीर सिंह यादव ने अपने बेटे गौरव यादव और रिश्तेदार सतीश कुमार यादव के साथ मिलकर अपनी ही बेटी अंशु यादव  की गला दबाकर हत्या कर दी। वजह थी बेटी का प्रेम प्रसंग और शादी की जिद, जिसे परिवार ‘इज्जत’ पर धब्बा मान रहा था। हत्या करने के बाद शव को कार में रखकर इटावा के जसवंतनगर स्थित ससुराल ले जाया गया। वहां पत्नी और साले के बेटे की मदद से शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। शव पानी में बहने के बजाय झाड़ियों में फंस गया। घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी अतुल शर्मा ने बताया कि घटना को छिपाने के लिए पिता ने 30 अक्टूबर को खुद ही बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस कई दिनों तक युवती की तलाश करती रही। इस बीच एक अहम सुराग सामने आया। घटना से पहले अंशु ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने माता-पिता से जान का खतरा जताया था। वीडियो, सर्विलांस और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक पिता पर गहराया।खुलासे को गठित टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो रिटायर्ड दरोगा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।   उन्होंने बताया कि पिता की निशानदेही पर रविवार शाम इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे झाड़ियों से युवती का कंकाल बरामद किया गया। एसडीआरएफ, इटावा के तीन थानों और आगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह संभव हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डीएनए जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक अंशु का अपने ही रिश्ते में लगने वाले भतीजे से प्रेम संबंध था। परिवार को आशंका थी कि यह रिश्ता अन्य छोटे भाई-बहनों की शादियों में बाधा बनेगा। इसी दबाव और कथित सामाजिक भय ने माता-पिता और भाई को इस अमानवीय फैसले तक पहुंचा दिया। 14 दिसंबर को युवती के प्रेमी अनुराग यादव ने भी माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद जांच ने निर्णायक मोड़ लिया।

Previous Post

किरावली में शराब के ठेके पर पहुंचकर महिलाओं ने की तोड़फोड़

Next Post

यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

Related Posts

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

August 11, 2026

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के...

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

August 9, 2026

आगरा। शहर के उद्योगपति विवेक बैनारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई...

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को जो फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, वह दो साल से चल रहा था। ...

Next Post
यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शॉपिंग मॉल में कर्मचारी को सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनने पर निकाला

शॉपिंग मॉल में कर्मचारी को सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनने पर निकाला

December 25, 2022
एत्माउद्दौला में नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ किया गैंगरेप

एत्माउद्दौला में नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ किया गैंगरेप

August 26, 2024
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर खुले में शराब पीने वाले 300 लोग पकड़े गए

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर खुले में शराब पीने वाले 300 लोग पकड़े गए

June 18, 2025
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

March 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला
  • पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
  • आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे
  • जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.