• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हादसा-8: NDRF आ रही ढह गए घरों में फंसा सामान निकालने  के लिए

हादसा-8: NDRF आ रही ढह गए घरों में फंसा सामान निकालने के लिए

रात में कई और मकानों में आई दरार, सुबह लोगों ने लगाया रोड पर जाम

January 27, 2023
in accident, administration, Agra, disaster, Uncategorized

आगरा। सिटी स्टेशन रोड पर जो मकान खुदाई की वजह से गिरे हैं, उनमें रखे सामान को निकालने के लिए एनडीआरएफ बुलाई जा रही है। थोड़ी ही देर में एनडीआरएफ पहुंचने वाली है। एनडीआरएफ को देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। दूसरी और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की ओर से दो लाख रुपये की मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि परिजनों को चेक के माध्यम से दी गई है। देर रात कई और मकानों में दरारें आई हैं जिसकी वजह से 36 लोगों में आक्रोश है।

टीला माईथान में श्री राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला तकरीबन 100 साल पुरानी है। इसके बाहर मुख्य मार्ग पर दुकानें बनी हुई हैं। धर्मशाला को तोड़ कर 9 महीने से यहां निर्माण कार्य कराया जा रहा था। गुरुवार सुबह बेसमेंट की खुदाई से छह मकान ढह गए जिसमें एक बच्ची की मृत्यु हो गई है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन लोगों के मकान गिरे हैं उनका कहना है कि उनका कुछ कीमती सामान घरों के अंदर रखा हुआ है। जिलाधिकारी के आदेश पर सामान निकालने के लिए एनडीआरएफ भेजी जा रही है।

रात में कई मकानों में आई दरार, मची खलबली

जो मकान गुरुवार सुबह गिरे थे उनके कुछ हिस्से  देर रात फिर से गिर गए। इस वजह से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों के बीच में दहशत फैल गई। वह अपने घरों से बाहर निकल आए। शुक्रवार सुबह उन्होंने सिटी स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। वह उन्हें समझाने में लगे हुए हैं।

बेघर हुए लोगों को दिलाए जा रहे आवास

जिन 6 लोगों के मकान गिरे हैं उनके परिवारीजनों के रहने के लिए प्रशासन द्वारा छह आवास खोजे जा रहे हैं। इन्हें कहीं सरकारी आवासों में शिफ्ट किया जाएगा। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी पीओ डूडा को निर्देशित किया है कि वह इन लोगों के लिए आवास की व्यवस्था करें।

मृतिका के परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता देते हुए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

Previous Post

हादसा-7: बिल्डर और जमीन मालिक भी हुए गिरफ्तार

Next Post

हादसा-9: खतरे के दायरे में आने वाले 30 घर कराए जा रहे खाली

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
हादसा-9: खतरे के दायरे में आने वाले 30 घर कराए जा रहे खाली

हादसा-9: खतरे के दायरे में आने वाले 30 घर कराए जा रहे खाली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शनिवार को ऑटो में से करीब चार हजार एक्स्ट्रा सीट हटाई गईं

शनिवार को ऑटो में से करीब चार हजार एक्स्ट्रा सीट हटाई गईं

October 5, 2024
ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली कवच का सफल परीक्षण

ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली कवच का सफल परीक्षण

March 4, 2022
एत्मादपुर थाने में हवालात की छत पर हुआ रहस्यमयी धमाका

एत्मादपुर थाने में हवालात की छत पर हुआ रहस्यमयी धमाका

March 28, 2022
एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

June 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.