आगरा। एत्मादपुर थाने में हवालात की छत पर आज अचानक एक तेज रहस्धयमयी धमाका हुआ। धमाके से थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों और फरियादियों के बीच में दहशत फैल गई। धमाका इतनी तेज था कि थाने परिसर की खिड़कियों का कांच तक टूट गए। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
करीब तीन बजे तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कस्बे के लोग भी घबरा गए। सभी बाहर निकलकर दौड़े। पता चला थाने में धमाका हुआ है तो वहां पहुंचे। धमाके के साथ ही थाने से एकाएक धुंआ उठने लगा, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मी अपने-अपने ऑफिस से बाहर की ओर दौड़ पड़े। बताया गया है कि थाने की छत पर दीवार लगाने का काम चल रहा था, उसी समय हुए इस धमाके में वहां काम कर रहा मजदूर रवि भी घायल हुआ है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार बालियान का कहना है कि धमाका हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।











