आगरा। वायुसेना स्टेशन परिसर स्थित मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी की गई। मामले में दो लोगों पर आरोप है। आरोप है कि कोर्ट मार्शल से खफा सार्जेंट और एक अन्य कर्मचारी ने आगजनी की है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
घटना 16 अगस्त की तड़के की है। मुकदमे में लिखा है कि वायुसेना स्टेशन परिसर के मेडिकेयर सेंटर में तीन जगह आगजनी की गई थी। पहली आग भंडार कक्ष में लगाई, जिसमें दो फोटोस्टेट मशीन जल गईं। दूसरी और तीसरी आग एक कक्ष में लगाई, जिसमें एक मेज पर रखे सरकारी कागजात जल गए।
अधिकारियों के मुताबिक घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है। घटना के बाद एयर फोर्स अधिकारियों ने अपने स्तर से की गई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि हाल ही में सूरज एस का कोर्ट मार्शल किया गया था। अतुल नाथ को भी साथ के शिविर में कारावास की सजा दी गई थी। सार्जेंट सूरज ने ही अतुलनाथ और कुछ तत्वों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।











