आगरा। बमरौली कटारा पुलिस ने बावरिया गिरोह के चार सदस्य पकड़े हैं, उनके पास से सराफा की दुकान की छत काटकर चोरी किया कुछ माल भी बरामद हुआ है।
18 फरवरी को अंकित वर्मा द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनकी ज्वेलरी की दुकान में से चोर दुकान की छत काट कर आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ चोर डकैती की योजना से क्षेत्र में आए हुए हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सराफा की दुकान में उन्होंने ही चोरी की थी। उनके नाम राधा कृष्ण, मनीराम, ऊदल और वीरेंद्र हैं। चारों बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। उनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए का माल भी बरामद किया है। सभी का आपराधिक इतिहास भी है।











