• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिना नक्शा पास कराए ही खंदारी परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को एडीए ने रुकवाया

बिना नक्शा पास कराए ही खंदारी परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को एडीए ने रुकवाया

खंदारी पर बैंक के बराबर में बन रहा है एकेडमिक ब्लॉक, वीसी के नाम से नोटिस किया चस्पा

November 10, 2022
in administration, Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एसटीएफ को जांच करता देखकर भी विश्वविद्यालय प्रशासन और रूसा प्रभारी के द्वारा बिना नक्शा पास कराए एकेडमिक ब्लॉक बनवाया जा रहा है। आज आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा यह निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। साथ ही बिल्डिंग पर कुलपति के नाम से नोटिस चस्पा कर दिया है। अगर यहां निर्माण कार्य शुरू कराया तो प्रतिदिन के हिसाब से 1250 रुपये पेनल्टी लगेगी। साथ ही कुलपति के ऊपर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

रूसा के तहत खंदारी पर बैंक के बराबर में एक एकेडमिक ब्लॉक बनाया जा रहा है। प्राधिकरण से इसका नक्शा भी पास नहीं कराया गया और निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। संस्कृति भवन का भी बिना नक्शा पास कराए ही निर्माण करा लिया गया था। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के संज्ञान में जब यह बात आई कि विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में बिना नक्शा पास कराए बड़ी बिल्डिंग बनाई जा रही है तो अधिकारी वहां नक्शा चेक करने के लिए पहुंच गए। नक्शा नहीं मिलने पर उन्होंने कुलपति के नाम से निर्माणाधीन बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस चस्पा होने के बाद विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने काम भी रुकवा दिया है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर बिना नक्शा पास कराए जल्दबाजी में यह बिल्डिंग क्यों बनवाई जा रही है? इधर विश्वविद्यालय के इंजीनियर हरिमोहन शर्मा के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि वह आखिर बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य कैसे शुरू करा देते हैं? एसटीएफ के द्वारा जितने भी निर्माण कार्यों की जांच की जा रही है उन सभी फाइलों पर इंजीनियर हरिमोहन शर्मा के भी हस्ताक्षर हैं। इसलिए भविष्य में उनकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आखिर बिना नक्शा पास कराए उनके द्वारा निर्माण कैसे कराया जा रहा है। यह जानने के लिए जब इंजीनियर हरिमोहन शर्मा का कई बार फोन मिलाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इधर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के केस में आज सुनवाई थी। मामले में अब 15 नवंबर को सुनवाई होगी।

विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग पर कुलपति के नाम से चस्पा किया गया नोटिस।
Previous Post

एत्माद्दौला पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा गांजा

Next Post

अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दीक्षांत समारोह में 77 मेधावियों को 117 मेडल मिले, कुलाधिपति बोलीं- समर्थ पोर्टल से 200 करोड रुपए बचे

दीक्षांत समारोह में 77 मेधावियों को 117 मेडल मिले, कुलाधिपति बोलीं- समर्थ पोर्टल से 200 करोड रुपए बचे

August 20, 2025

यमुना नदी में दर्जनों मछलियां मृत मिलीं

November 16, 2021
आसानसोल की सीट आसान नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, बाहरी होने की चुनौती से नहीं निपट पा रहे हैं बिहारी बाबू

आसानसोल की सीट आसान नहीं है शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, बाहरी होने की चुनौती से नहीं निपट पा रहे हैं बिहारी बाबू

April 11, 2022

विद्रोही हुए दिगंबर सिंह धाकरे ने खेरागढ़ से भरा पर्चा

January 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.