• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वी वांट जस्टिस का नारा लगाते हुए एमजी रोड पर दौड़े अधिवक्ता, पुलिस के रोकने पर रोड पर लेटे

वी वांट जस्टिस का नारा लगाते हुए एमजी रोड पर दौड़े अधिवक्ता, पुलिस के रोकने पर रोड पर लेटे

अधिवक्ता की पत्नी से बोले एसीपी - दोषी पुलिसकर्मियों को कानून से मारेंगे

March 6, 2024
in administration, Agra, Court, Crime, News, Police

आगरा। पुलिस दबिश के दौरान अधिवक्ता की हुई मौत के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और विवेचना सीबीआई से कराने की मांग मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष रखने के लिए बुधवार को अधिवक्ताओं ने सड़क पर दौड़ लगा दी। पुलिस के रोकने पर वह एमजी रोड पर लेट गए। सूचना मिली कि मुख्यमंत्री चले गए हैं उसके बाद अधिवक्ताओं ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन को दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया।

एक मार्च को अधिवक्ता सुनील शर्मा की पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई थी। पत्नी सुनीता का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें आठवीं मंजिल से फेंका था। मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, चौकी प्रभारी अनुराग सिंह सहित 8-10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। सभी पुलिसकर्मी फरार हैं। इधर बुधवार सुबह मृत अधिवक्ता की पत्नी सुनीता अपने देवर, जेठ और देवरानी, जेठानी के साथ दीवानी पहुंची। यहां गेट नंबर एक पर सभी अधिवक्ता एकत्रित हुए। पुलिस अधिकारियों ने गेट नंबर एक के बाहर पहले ही बैरियर लगा दिए थे जिससे अधिवक्ता सड़क पर ना आ पाएं। बैरियर क्रॉस करने के लिए पुलिस अधिकारियों से उनकी नोक झोंक भी हुई। इधर एसीपी आदित्य ने जमीन पर बैठकर मृत अधिवक्ता की पत्नी को आश्वासन दिया कि दोषी पुलिसकर्मियों को हम कानून से मारेंगे। जो भी दोषी होंगे दोबारा 100 बार सोचेंगे ऐसा करने के लिए। अधिवक्ता की पत्नी सुनीता ने कहा कि सुबह से शाम तक भटक रही हूं इधर से उधर। मेरा शरीर सूख रहा है। मेरा स्वास्थ्य खराब हो रहा है। कार्रवाई के लिए जल्दी करो- आदित्य बेटा। एसीपी ने साथी अधिवक्ताओं से कहा इनका स्वास्थ्य खराब है। आप भी इन्हें समझाइए।

मृत अधिवक्ता की पत्नी को समझाते हुए एसीपी आदित्य।

एसीपी मृत अधिवक्ता की पत्नी से बात कर रहे थे। इसी बीच गेट नंबर चार से भारी संख्या में अधिवक्ता एमजी रोड की तरफ दौड़ पड़े। वह “वी वांट जस्टिस” का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए दौड़ रहे थे। पुलिस और पीएसी भी उनके पीछे-पीछे दौड़ रही थी। पुलिस के रोकने पर वह एमजी रोड पर लेट गए। आगे जाकर अधिवक्ताओं को सूचना मिली मुख्यमंत्री चले गए हैं। इसके बाद वह रुक गए और शहीद स्मारक पर एकत्रित हो गए।

एमजी रोड पर दौड़ते अधिवक्ता।

उन्होंने निर्णय लिया कि सात मार्च को भी वह न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सात मार्च को सुबह 11:00 बजे अगली रणनीति बैठक में बनाई जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान आगरा बार एसोसिएशन के सुभाष बाबू परमार, ग्रेटर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भैया, आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लोचन चौधरी, जनमंच के अध्यक्ष अजय चौधरी, अरुण पचौरी, शैलेंद्र रावत, मेहताब सिंह, हरजीत अरोड़ा, राधा यादव, सरोज यादव, अनूप शर्मा, विनोद कुमार शुक्ला, देवेंद्र सिंह धाकरे, अनिल तिवारी, सफीक अहमद कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

आगरा मेट्रो रेल का शुभारंभ, आमजन के लिये गुरुवार से उपलब्ध

Next Post

बमरौली कटारा पुलिस ने पकड़े बावरिया गिरोह के चार सदस्य

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
बमरौली कटारा पुलिस ने पकड़े बावरिया गिरोह के चार सदस्य

बमरौली कटारा पुलिस ने पकड़े बावरिया गिरोह के चार सदस्य

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पहले अपना घर संभाल लें राहुल गांधी- मायावती

पहले अपना घर संभाल लें राहुल गांधी- मायावती

April 10, 2022
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस

March 23, 2026
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लगे 187 ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटवाया गया

सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लगे 187 ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटवाया गया

November 27, 2023
तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

August 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.