• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हमने क्या सोचकर कमिश्नरेट बनाया था और तुमने इसे क्या बना दिया- एडिशनल सीपी से बोले डिप्टी सीएम

हमने क्या सोचकर कमिश्नरेट बनाया था और तुमने इसे क्या बना दिया- एडिशनल सीपी से बोले डिप्टी सीएम

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार और पुलिस बर्बरता की शिकायतें कीं

January 9, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस जिसे चाहे उसके हाथ-पैर तोड़ देती है। पुलिस की बर्बरता कम होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन निर्दोषों पर उसकी लाठियां चल रही हैं। किसी की कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। पुलिस का बहुत बुरा हाल है। यह शिकायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की गई। डिप्टी सीएम ने शिकायतों को सुनने के बाद पुलिस अपर आयुक्त राम बदन सिंह की कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हमने क्या सोचकर यह कमिश्नरेट बनाया था और तुमने इसे क्या बना कर रख दिया। उन्होंने नाराज होते हुए स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा में आए थे।  सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों के साथ जब उन्होंने बैठक की तो इसमें पुलिस के खिलाफ सभी का आक्रोश फूट पड़ा। वह बोले कि आगरा में पुलिस का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। पुलिस निर्दोषों के हाथ पैर तोड़ रही है। अधिकारियों के द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई बड़ी कार्रवाई भी नहीं की जा रही। वह उन्हें बचाने का काम कर रहे हैं। सबसे पहले उन्हें किरावली के राजू शर्मा का मामला बताया गया है। किस प्रकार उसे उल्टा लटका कर उसकी टांगें तोड़ दी गईं। बेहोश होने तक उसे थर्ड डिग्री दी गई। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। वह चल नहीं पा रहा है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन अधिकारी जांच-जांच खेल रहे हैं। उसके बाद उन्हें जीवनी मंडी में नरेंद्र कुशवाहा को थर्ड डिग्री देने की बात बताई गई। पीड़ित नरेंद्र कुशवाहा और उसका परिवार डिप्टी सीएम से भी मिला उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। जन प्रतिनिधियों  की ओर से पिछले दो महीने में जितने भी थर्ड डिग्री के मामले आए हैं। सभी डिप्टी सीएम को बताए गए। बैठक में भ्रष्टाचार होने की शिकायत भी की गईं। जो चार्ज दिए जा रहे हैं उनको लेकर सवाल खड़े किए गए। आगरा की पुलिसिंग की स्थिति सुनने के बाद उन्होंने एडिशनल पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह को कड़ी फटकार लगाई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्या सोचकर हमने कमिश्नरेट बनाया था और तुम लोगों ने इसे क्या बना कर रख दिया है। आखिर यहां हो क्या रहा है? एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पास उनके सवालों का कोई जवाब नहीं था। एक जन प्रतिनिधि ने जेल के अंदर भ्रष्टाचार होने की बात उठाई। उन्होंने कहा की मशक्कत के नाम पर एक लाख की पर्ची काटी जाती है। खुलेआम जेल के अंदर भ्रष्टाचार हो रहा है। इस पर डिप्टी सीएम काफी नाराज हुए। 

Previous Post

पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

Next Post

भारतीय सैनिकों के बलिदान से बना है बांग्लादेश- प्रवीण तोगड़िया

Related Posts

70 करोड़ का फर्जी जीएसटी बिलिंग करने वाला रैकेट पुलिस ने दबोचा

70 करोड़ का फर्जी जीएसटी बिलिंग करने वाला रैकेट पुलिस ने दबोचा

June 24, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी फर्मों के माध्यम से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने वाले एक बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का...

पुलिस किससे कितने रुपए लेती महीनेदारी पार्षद ने की कमिश्नर से शिकायत

पुलिस किससे कितने रुपए लेती महीनेदारी पार्षद ने की कमिश्नर से शिकायत

June 24, 2026

आगरा। शाहगंज थाने की सराय ख्वाजा चौकी सवालों के घेरे में है। क्षेत्रीय पार्षद के द्वारा पुलिस कमिश्नर से शिकायत...

इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल

इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल

June 24, 2026

आगरा। बसई जगनेर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी पर आरोप है कि उन्होंने दुराचार के दो आरोपित 15 दिन...

इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल

इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल

June 24, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के अभद्रता और थर्ड डिग्री के मामले अब रोजाना सामने आ रहे हैं। इस बार इंस्पेक्टर...

हाईवे पर सुबह चलती बस के पहिए निकले, डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी

हाईवे पर सुबह चलती बस के पहिए निकले, डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी

June 24, 2026

आगरा। आज सुबह आगरा-मथुरा हाईवे पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है चलती बस के...

नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप

नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप

June 23, 2026

आगरा। आगरा पुलिस इन दिनों थर्ड डिग्री के लिए मशहूर हो गई है। भाजपा नेता के इशारे पर एक युवक...

Next Post
भारतीय सैनिकों के बलिदान से बना है बांग्लादेश- प्रवीण तोगड़िया

भारतीय सैनिकों के बलिदान से बना है बांग्लादेश- प्रवीण तोगड़िया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दो अप्रैल को भारत दौरे पर आ रहे इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

दो अप्रैल को भारत दौरे पर आ रहे इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

March 20, 2022
चन्नी होंगे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

चन्नी होंगे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

February 6, 2022
एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ

एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ

August 18, 2023
ताजमहल देखने आयी विदेशी पर्यटक बेहोश होकर गिरी

ताजमहल देखने आयी विदेशी पर्यटक बेहोश होकर गिरी

April 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 70 करोड़ का फर्जी जीएसटी बिलिंग करने वाला रैकेट पुलिस ने दबोचा
  • पुलिस किससे कितने रुपए लेती महीनेदारी पार्षद ने की कमिश्नर से शिकायत
  • इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल
  • इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.