• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

घायल ग्राम प्रधान रविंद्र बघेल का अस्पताल में इलाज जारी

August 10, 2026
in Agra, Crime

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाह व ग्राम प्रधान रविंद्र बघेल के परिवार पर हुए हमले ने अब खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधान के चाचा सुरेश की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान रविंद्र बघेल का अस्पताल में इलाज जारी है।

सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने रविंद्र बघेल और उनके परिवार को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की थी। हमले में ग्राम प्रधान रविंद्र बघेल समेत परिवार के पांच लोग घायल हुए थे। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधान के चाचा सुरेश की हालत हमले के बाद से ही गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हमले में घायल ग्राम प्रधान रविंद्र बघेल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही परिवार में दहशत का माहौल है। सुरेश की मौत के बाद गांव में भी तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायल ग्राम प्रधान रविंद्र बघेल और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना था। सांसद ने पुलिस अधिकारियों से भी मामले की जानकारी ली और हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Previous Post

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

Next Post

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

Related Posts

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

September 23, 2026

आगरा।  नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बुधवार को राजा मंडी में आज एक बड़ा हादसा...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

Next Post
आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के अधीक्षक सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का परिवाद दर्ज

विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के अधीक्षक सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का परिवाद दर्ज

October 27, 2025
पुलिस कमिश्नर का तबादला

पुलिस कमिश्नर का तबादला

January 9, 2024
ट्रक की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे

ट्रक की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे

February 11, 2022
तेहरवीं कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला पांच घायल

तेहरवीं कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला पांच घायल

March 17, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच
  • प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज
  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.