आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों की जमीन पर कब्जा होने के मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस कमिश्नर आगरा का स्थातरण कर दिया गया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। जे रविंद्र गॉड को पुलिस कमिश्नर आगरा बनाया गया है।
आवास विकास में चार बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए पुलिस ने दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच लोगों को जेल भेज दिया। मामले में पुलिस विभाग की भारी किरकिरी हो रही थी। मुख्यमंत्री भी मामले को लेकर काफी नाराज हुए हैं। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को साइड लाइन कर दिया गया है।










