• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद नवीन जैन ने अपनी सांसद निधि के 53 लाख रुपए की लागत से किया सड़कों का शिलान्यास

सांसद नवीन जैन ने अपनी सांसद निधि के 53 लाख रुपए की लागत से किया सड़कों का शिलान्यास

25 वर्षों से चली आ रही आवागमन समस्या का हुआ समाधान

February 22, 2026
in administration, Agra, Development, Politics

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रविवार को अपनी सांसद निधि से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

ग्राम पंचायत बाईंपुर के मजरा चुचाईना स्थित उत्तम गिरी एक्सटेंशन तथा शास्त्री पुरम की कृष्ण कुंज कॉलोनी में प्रस्तावित इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन मार्गों के निर्माण से 25 वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का  समाधान हुआ है। सांसद नवीन जैन ने बताया कि उत्तम गिरी एक्सटेंशन में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पहली सड़क 183 मीटर लंबी, तथा दूसरी सड़क 147 मीटर लंबी है। इन दोनों सड़कों की अनुमानित लागत 35 लाख रुपये है।इसी क्रम में शास्त्री पुरम स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी के 100 फुटा रोड पर 195 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया। इस कार्य पर लगभग 18 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। यह मार्ग कॉलोनी का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण स्थानीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सार्वजनिक मार्गों के निर्माण की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों में गहरी खुशी देखी गई। स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान कॉलोनी की छोटी-छोटी बच्चियों ने थैंक यू नवीन अंकल कहकर अपने जनप्रतिनिधि के प्रति स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और आत्मीय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए सांसद का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आरएसएस के अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, युवा भाजपा नेता वैभव जैन, अनिल सारस्वत, अशोक गोयल, आर.बी. पाराशर, मदनलाल, अमित अग्रवाल तथा डॉ. आर.एस. शुक्ला, रवि सारस्वत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Previous Post

आगरा में राजस्थान से आया 13 कुंतल से ऊपर मिलावटी खोया एफएसडीए ने किया जब्त

Next Post

विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा कैम्प में जरूरतमंदों, गरीबों, दिव्यांगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा कैम्प में जरूरतमंदों, गरीबों, दिव्यांगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा कैम्प में जरूरतमंदों, गरीबों, दिव्यांगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने किया सेंट्रल जेल और मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण

वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने किया सेंट्रल जेल और मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण

April 22, 2022
करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

October 8, 2025
प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य

February 7, 2022
भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय और सीमा उपाध्याय के नाम करोड़ों की संपत्ति

भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय और सीमा उपाध्याय के नाम करोड़ों की संपत्ति

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.