• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कल आगरा में आरएसएस की ब्रज प्रांत बैठक में शामिल होंगे सीएम,  2027 चुनावी रणनीति का तैयार होगा रोडमैप

कल आगरा में आरएसएस की ब्रज प्रांत बैठक में शामिल होंगे सीएम, 2027 चुनावी रणनीति का तैयार होगा रोडमैप

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी हो सकते शामिल

March 6, 2026
in Agra, Politics

आगरा। कल आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। बैठक में आने वाले समय की संगठनात्मक रणनीति और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रारंभिक मंथन हो सकता है। यह बैठक माल रोड स्थित होटल अमर में होगी, जिसमें संघ और भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। 

इन दिनों उत्तर प्रदेश में संघ और भाजपा के बीच प्रांत स्तरीय समन्वय बैठकों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में आज कानपुर में कानपुर और बुंदेलखंड प्रांत की समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। इसी श्रृंखला में आगरा में होने वाली ब्रज प्रांत की बैठक को भी अहम कड़ी माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन बैठकों के माध्यम से संगठन आने वाले चुनावी वर्षों के लिए अपनी रणनीति को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करने की दिशा में काम कर रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कल होने जा रही बैठक का एक प्रमुख एजेंडा वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करना है। संघ और भाजपा नेतृत्व प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कर सकता है। संघ के शताब्दी वर्ष को भी ध्यान में रखते हुए व्यापक सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार होगा। माना जा रहा है कि संघ और भाजपा मिलकर ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे, जिनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच मजबूत की जा सके। बैठक में भाजपा की जिला और क्षेत्रीय कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा होने की संभावना है। जिलों में लंबे समय से संगठनात्मक फेरबदल की चर्चा चल रही है, ऐसे में समन्वय बैठक के बाद कई नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। राजनीतिक दृष्टि से यह भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेतृत्व की सीधी बैठक से संगठनात्मक दिशा और रणनीति को स्पष्ट संदेश मिलेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, संघ के क्षेत्रीय प्रचारक, प्रांत प्रचारक, प्रांत संघ चालक, प्रांत कार्यवाह सहित विभिन्न कार्य विभागों के प्रांतीय प्रमुख भी भाग लेंगे।

Previous Post

हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

Next Post

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

Next Post
कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सुबह से लेकर शाम तक गरजे कुलपति प्रो. विनय पाठक, क्या विवि में कर पाएंगे सुधार बड़ा सवाल

January 27, 2022
पुलिस कमिश्नर ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के किए तबादले

पुलिस कमिश्नर ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के किए तबादले

November 23, 2025
यूटा की गर्जना: पहले गैरशिक्षण कार्यों से मुक्त करें तब बात करें गुणवत्तापरक शिक्षा की

यूटा की गर्जना: पहले गैरशिक्षण कार्यों से मुक्त करें तब बात करें गुणवत्तापरक शिक्षा की

September 11, 2024
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस से एक्सीडेंट के बाद रिफाइंड तेल के टैंकर से रिफाइंड की लूट

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस से एक्सीडेंट के बाद रिफाइंड तेल के टैंकर से रिफाइंड की लूट

March 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.