• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नगर निगम में बिना अधिकारियों के हुआ सदन, पार्षदों का हंगामा, नगरायुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

नगर निगम में बिना अधिकारियों के हुआ सदन, पार्षदों का हंगामा, नगरायुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

विपक्ष ने कहा यह ट्रिपल इंजन सरकार की विफलता का प्रमाण

March 23, 2026
in administration, Agra

आगरा। आगरा नगर निगम में मेयर और नगरायुक्त के बीच में विवाद गहराता जा रहा है। इसका असर सोमवार को मेयर द्वारा बुलाए गए सदन में देखने को मिला। सोमवार को सदन में नगर आयुक्त के मौजूद नहीं होने पर पार्षदों ने हंगामा करते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव पर 72 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष ने हमला करते हुए कहा कि यह ट्रिपल इंजन सरकार की विफलता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री से शनिवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने मुलाकात की थी। उन्हें सौंपे शिकायती पत्र में महापौर ने आरोप लगाया था कि नगर आयुक्त ने नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 117 (6)बी का दुरुपयोग किया है। यह धारा केवल आपातकालीन स्थितियों के लिए है, लेकिन इसे सामान्य प्रक्रिया बनाकर 40 से 50 करोड़ रुपये के कार्य ई-टेंडरिंग के बजाय ऑफलाइन बॉक्स प्रणाली से आवंटित कर दिए गए। दावा किया कि ऑफलाइन प्रक्रिया के कारण केवल 5 प्रतिशत तक की निम्न दरें मिलीं, जबकि ई-टेंडरिंग में प्रतिस्पर्धा होने पर निगम का काफी पैसा बचता। इस सुनियोजित प्रक्रिया से निगम को करीब 9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रोस्टर प्रणाली को ताक पर रखकर एक-एक ठेकेदार को 10-10 फाइलें आवंटित करने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि नगर आयुक्त ने आरोपों को निराधार बताया था। चर्चा है कि मुख्यमंत्री से शिकायत की जाने के बाद दोनों के बीच में तनाव और गहरा गया है। सोमवार को मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सुबह 11:00 बजे सदन की बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। इधर नगर निगम सचिवालय ने बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया। इसके बाद बिना किसी निर्धारित एजेंडे के सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन से नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल की अनुपस्थिति को पार्षदों ने अपमान करार देते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। मेयर ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि सदन की गरिमा सर्वोपरि है। अधिकारी का सदन से नदारद रहना जनप्रतिनिधियों की अनदेखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित इस निंदा प्रस्ताव को उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अधिकारियों के नहीं आने का फोटो प्रमुख सचिव के पास भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मंडलायुक्त से भी नगरायुक्त की शिकायत की थी। उन्होंने पत्रकारों के सामने यह भी कबूल किया है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है। 

Previous Post

विश्वविद्यालय छात्रों की मार्कशीट्स में दर्शा रहा उनकी जाति, छात्र नेताओं ने किया विरोध

Next Post

गेहूं खरीद के लिए कस लें कमर, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मंडलायुक्त

Related Posts

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

Next Post
गेहूं खरीद के लिए कस लें कमर, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मंडलायुक्त

गेहूं खरीद के लिए कस लें कमर, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मंडलायुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पालीवाल पार्क पर सुबह नारियल पानी पी रही शिक्षिका की चेन लूटी

पालीवाल पार्क पर सुबह नारियल पानी पी रही शिक्षिका की चेन लूटी

October 24, 2025
भक्ति के रंग संग “स्वास्तिक” ने रचाई सिया राम के स्वागत में रंगोली 

भक्ति के रंग संग “स्वास्तिक” ने रचाई सिया राम के स्वागत में रंगोली 

September 22, 2022
गैंगस्टर में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी से पुलिस की हुई मुठभेड़

गैंगस्टर में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी से पुलिस की हुई मुठभेड़

August 14, 2025
वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी धीर का निधन

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी धीर का निधन

January 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.