• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली गायब होने पर कराया मुंडन, पहने भगवा कपड़े

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली गायब होने पर कराया मुंडन, पहने भगवा कपड़े

अधिकारियों पर आरोप वर्तमान पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने जानबूझकर की फाइल गायब

March 24, 2026
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की पत्रावली अधिकारियों के कार्यालय से गायब होने के विरोध में दिए जा रहे धरने के बीच मंगलवार को एक कर्मचारी के द्वारा मुंडन कराकर विरोध जाहिर किया गया। कर्मचारी का कहना है कि वह अपने घर से विश्वविद्यालय में नंगे पैर आएगा। इसके साथ ही भगवा कलर के कपड़े धारण करेगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के अधिकारी वर्तमान कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मिले हुए हैं। जिस वजह से वह चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं।

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का चुनाव लंबित है। लंबे समय से कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव और सुमित चौधरी चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं। चुनाव कराने के लिए पत्रावली भी चली, लेकिन यह अधिकारियों के कार्यालय से गायब हो गई। इसके बाद में चुनाव कराने के लिए प्रयास कर रहे कर्मचारी विरोध में आ गए। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय से जान बूझकर फ़ाइल गायब की गई है। वर्तमान पदाधिकारियों को डर है कि वह चुनाव हार जाएंगे। इसलिए वह चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं। कर्मचारी नेता सुमित चौधरी का कहना है कि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबित हैं। वर्तमान पदाधिकारियों के द्वारा उन समस्याओं का कोई समाधान नहीं कराया गया है। वह अपने पदों पर काबिज बने रहना चाहते हैं। इसके लिए उनकी मंशा है कि चुनाव नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले कई दिनों से धरना दिया जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके बाद मंगलवार को कर्मचारी नेता सुमित चौधरी ने अपना मुंडन कराकर विरोध जाहिर किया है। मुंडन होने के बाद उन्होंने भगवा रंग के कपड़े धारण कर लिए हैं। सुमित चौधरी का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाएगी वह घर से नंगे पैर और भगवा रंग के कपड़े में ही आएंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में धरना भी जारी रहेगा। धरने में भारी संख्या में कर्मचारियों का समर्थन है। इससे साफ है कि इस बार अगर चुनाव होता है तो कई चेहरे महत्वपूर्ण पदों पर नए नजर आ सकते हैं। 

Previous Post

शिल्पग्राम परिसर में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का कार्य धीमा होने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

Next Post

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी ने इनर रिंग मार्ग की अधिग्रहित भूमि व ग्वालियर मार्ग पर जलभराव का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

Next Post
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी ने इनर रिंग मार्ग की अधिग्रहित भूमि व ग्वालियर मार्ग पर जलभराव का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी ने इनर रिंग मार्ग की अधिग्रहित भूमि व ग्वालियर मार्ग पर जलभराव का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में राजस्व परिषद लखनऊ टीम का दौरा, खामियों को परखा

एत्मादपुर में राजस्व परिषद लखनऊ टीम का दौरा, खामियों को परखा

June 19, 2023
10 लाख के आभूषण सहित अंडरवियर तक चुरा ले गए चोर

10 लाख के आभूषण सहित अंडरवियर तक चुरा ले गए चोर

January 30, 2023
आगरा में पुलिसकर्मी चला रहा था हनी ट्रैप का गिरोह, लोगों को ब्लैकमेल कर मांगते थे रुपए

आगरा में पुलिसकर्मी चला रहा था हनी ट्रैप का गिरोह, लोगों को ब्लैकमेल कर मांगते थे रुपए

December 2, 2025
धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड के दोनों बेटों सहित युवती से जबरन निकाह करने वाला दबोचा

धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड के दोनों बेटों सहित युवती से जबरन निकाह करने वाला दबोचा

July 23, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.