• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

मारे गए दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास, इटावा में डॉक्टर से की थी लूट की घटना

July 17, 2026
in Crime, National, News, Police

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई क्षेत्र में स्कूल के पास मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया।  मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं। सूचना पर एडीजी जोन एसके भगत भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई और घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल भी जाना। 

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सवार हैं। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों बदमाश पास के गांव की ओर भाग निकले। एसओजी टीम भी बदमाशों का पीछा करते हुए गांव के अंदर जा घुसी। बदमाश गांव में ही स्कूल के पास जाकर छुप गए। उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई।  एसओजी टीम ने आगे बढ़ते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों की पहचान इटावा निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है।

3 जुलाई को इटावा में डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें सोग और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को कुछ घटना के कुछ घंटे के बाद मौके पर पकड़ लिया था। दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीपू का पीछा करते हुए शिकोहाबाद आ पहुंची। मुठभेड़ में एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लग गई। दोनों एसओजी के जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एसओजी जवान डेविड की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

खेतों में छिपे बदमाश, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
शुरुआती गोलीबारी के बाद दोनों बदमाश स्टेशन से भाग निकले। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 1 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इसके बाद दोनों बदमाश थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नीम खेरिया (नगला) गांव के पास के खेतों में जाकर छिप गए।  घटना की गंभीरता को देखते हुए आगरा और कानपुर दोनों जोन की पुलिस अलर्ट हो गई। फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा जनपद की पुलिस बल को तुरंत मौके पर बुलाया गया। करीब 300 पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर नीम खेरिया गांव के खेतों में बड़ा सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया।

मौके पर पहुंचे एडीजी जोन सहित सभी आला अधिकारी
 मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आगरा जोन के एडीजी एसके भगत, डीआईजी शैलेश पांडे, फिरोजाबाद के एसएसपी आदित्य लांगहे, इटावा के एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव और एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

 

बदमाश लूट करने के बाद शिकोहाबाद में ट्रेन से भागने की फिराक में थे। पीछा कर रही एसओजी को देखने के बाद उन्होंने एक बच्चे को उठाकर टीम को पीछे हटने की धमकी दी। इसके बाद बच्चे को फेंक कर एक मोटरसाइकिल छिनेती करने के बाद उससे भागने लगे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी के पेट में गोली भी लगी लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपना मनोबल नहीं गिरने दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उनका पीछा किया। दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। दोनों का ही आपराधिक इतिहास है। पुलिस के साहस को सलाम है। पुलिस ने अदम साहस का परिचय दिया है। 

एसके भगत, एडीजी, आगरा जोन

Previous Post

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

Next Post

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

Related Posts

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गारमेंट्स शोरुम की ऊपरी मंजिल में लगी आग, बड़ी मुश्किल से निकाला गया परिवार

गारमेंट्स शोरुम की ऊपरी मंजिल में लगी आग, बड़ी मुश्किल से निकाला गया परिवार

March 4, 2024
फौजी के घर में चोरी करने वाला एक और चोर गिरफ्तार

फौजी के घर में चोरी करने वाला एक और चोर गिरफ्तार

June 17, 2025
तिरंगा यात्रा पर पथराव की सूचना पर दौड़े डीसीपी

तिरंगा यात्रा पर पथराव की सूचना पर दौड़े डीसीपी

August 15, 2023
जर्जर मकान की छत गिरी, तीन लोग दबे

जर्जर मकान की छत गिरी, तीन लोग दबे

August 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार
  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.