• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026
in administration, Agra

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने प्रथम कॉरिडोर के विस्तार कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सिकंदरा डेड एंड तक सभी 152 पियर (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही मेट्रो के विस्तारित संचालन की दिशा में एक अहम कदम और आगे बढ़ गया है। यूपी मेट्रो प्रबंधन ने प्रथम कॉरिडोर में जल्द से जल्द यात्री सेवाओं के विस्तार का लक्ष्य तय किया है। इसी के तहत निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

प्रथम कॉरिडोर के शेष एलिवेटेड हिस्से, यानी खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज रैंप से सिकंदरा तक, कुल 722 पाइल, 152 पाइलकैप और 152 पियर बनाए जाने थे। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, अब इस सेक्शन में सभी पाइल, पाइलकैप और पिलर का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। निर्माण कार्य की इस उपलब्धि के बाद अब परियोजना के अगले चरण के काम में और तेजी आने की उम्मीद है। मेट्रो कॉरिडोर के ढांचे को मजबूती देने के लिए अब तक 115 पियरकैप और 220 यू-गर्डर का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है। इन संरचनाओं की कास्टिंग अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में की जा रही है। यूपी मेट्रो के इंजीनियरिंग विशेषज्ञ लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं, ताकि निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य को पूरा कर यात्रियों को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वर्तमान में आगरा मेट्रो का संचालन प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट स्टेशन से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो सेवा का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा प्रथम कॉरिडोर के भूमिगत हिस्से के सभी चार स्टेशन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज का निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। सभी स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Previous Post

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

Next Post

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

Related Posts

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

Next Post
कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ओम शांति साईं धाम- शनि देव मंदिर में खाटू श्याम की हुई प्राण प्रतिष्ठा

ओम शांति साईं धाम- शनि देव मंदिर में खाटू श्याम की हुई प्राण प्रतिष्ठा

October 10, 2024

कमला नगर में फैक्ट्री मैनेजर की पत्नी और उनके बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

January 3, 2022
खेरागढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

खेरागढ़ में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

November 8, 2023
सड़क पर चलते हुए कुछ सावधानियां बचा सकती हैं कई दुर्घटनाएं

सड़क पर चलते हुए कुछ सावधानियां बचा सकती हैं कई दुर्घटनाएं

February 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.