आगरा। खेरागढ़ में राजस्थान बॉर्डर के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है।
बुधवार दोपहर तीन बजे यूपी राजस्थान बोर्डर के समीप खेतों में 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसीपी महेश कुमार द्वारा मृतक की तलाशी के दौरान मृतक की शर्ट पर न्यू स्टार टेलर्स धौलपुर लिखा है। इस लिए पुलिस ने राजस्थान बोर्डर के समीप हादसा होने के चलते राजस्थान पुलिस को भी सूचना दी है।











