• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगदीशपुरा में 9 साल की बच्ची की हत्या कर शव अलमारी में छिपाया

जगदीशपुरा में 9 साल की बच्ची की हत्या कर शव अलमारी में छिपाया

हत्यारोपी बच्ची के घर में आया था चोरी करने के लिए चोरी करता देखने पर की हत्या, गिरफ्तार

June 6, 2023
in Agra, Crime

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बालिका की मकान मालिक के बेटे के द्वारा हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद शव अलमारी में छिपा दिया गया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुष्कर्म भी हुआ है या नहीं? इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 मंटोला इलाके का रहने वाला एक परिवार 10 साल से जगदीशपुरा क्षेत्र में रह रहा है।  वह मजदूरी करते हैं। पांच साल से वह विद्यानगर में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए। छोटा भाई घर में खेल रहा था। दोपहर में दो बजे मां घर आई। उन्हें बेटी कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने घर में ही किराए पर रहने वाले प्रकाश के बेटे सनी से बेटी के बारे में पूछा। उसने कह दिया कि वह बाजार गई है। तब से लौटकर नहीं आई है। परिवारी जनों ने बेटी को खोजना शुरू कर दिया। शाम के 8:00 बजे तक नहीं मिलने पर वह थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडे ने बालक के गायब होने को गंभीरता से लिया। इंस्पेक्टर ने कैमरे देखना शुरू कर दिया। कैमरा में देखने पर पाया गया कि बालिका घर से बाहर ही नहीं निकली है। इसके बाद इंस्पेक्टर को सनी पर शक हुआ, जब उन्होंने सनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं किराएदार के घर में चोरी करने के लिए गया था। वहां से मैंने पैसे भी चोरी कर लिए थे। पैसे चोरी करते हुए मुझे बालिका ने देख लिया था। बालिका के हाथ में एक छोटी सी रस्सी लगी हुई थी जिससे वह उछल कूद का खेल खेलती थी, उसी रस्सी से गला दबाकर मैंने उसकी हत्या कर दी। शव को रजाई में लपेटकर अलमारी में छिपा दिया। पुलिस ने जब अलमारी खोली तो शव उसमें रखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारोपी के पकड़े जाने की जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी विकास कुमार।
Previous Post

बरात में बैंड वालों के नहीं पहुंचने पर मुकदमा दर्ज

Next Post

सिकंदरा पुलिस ने दो सुनार सहित तीन शातिर चोर दबोचे

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
सिकंदरा पुलिस ने दो सुनार सहित तीन शातिर चोर दबोचे

सिकंदरा पुलिस ने दो सुनार सहित तीन शातिर चोर दबोचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंत्री और विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां

मंत्री और विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां

June 18, 2023
बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन लूटी

बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन लूटी

April 10, 2022
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं आया है तो जुड़वाने का कल है आखिरी मौका

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं आया है तो जुड़वाने का कल है आखिरी मौका

January 30, 2026
ताजगंज पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा 275 किलो गांजा

ताजगंज पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा 275 किलो गांजा

December 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.