• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

मैनेजर के घर में लूट करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

January 5, 2022
in Crime

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री मैनेजर के घर में घुसकर दो बदमाशों ने लूट की थी। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगी हुई थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली लूट करने वाले बदमाश सोनू पंजाबी और कुलदीप शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख सोनू पंजाबी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। दूसरा साथी कुलदीप भागने में सफल रहा।

तीन जनवरी को भगवान नगर में सुनील अग्रवाल के घर पर दो बदमाश पहुंचे थे। बदमाशों ने उसकी पत्नी को बंधक बनाकर वहां से 6.5 लाख लूट लिए। बेटे के आने पर उसे भी बंधक बना लिया। लूट करने के बाद बदमाश बाहर की ओर तेजी से भागे। क्षेत्रीय लोगों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। लूट के खुलासे को एसएसपी ने कई टीमें बनाई थी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला कि सोनू पंजाबी और कुलदीप ने लूट की है। पुलिस को सूचना मिली कि वह दोनों जिले से बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कमला नगर क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। वह दोनों मोटरसाइकिल पर जैसे ही पुलिस को आते दिखे पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर सोनू पंजाबी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। दूसरा साथी कुलदीप भागने में सफल रहा। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सोनू पंजाबी  ने बताया है कि उन्होंने 12 लाख रुपए नहीं 6.5 लाख लूटे थे। इस बात की मैनेजर के परिवार ने भी पुष्टि कर दी है। पुलिस ने सोनू पंजाबी के पास से 5.5 लाख भी बरामद कर लिए हैं। शेष रकम फरार साथी कुलदीप के पास है। सोनू पंजाबी को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल लोकेश, वसीम आदि शामिल रहे।

Previous Post

एसएसपी ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

Next Post

बुधवार को 64 मरीज निकले कोरोना संक्रमित

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post

बुधवार को 64 मरीज निकले कोरोना संक्रमित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में शार्ट सर्किट से केनरा बैंक में लगी आग

मलपुरा में शार्ट सर्किट से केनरा बैंक में लगी आग

February 23, 2022
महिला सशक्तिकरण का CRPF महिला राइडर्स ने दिया संदेश

महिला सशक्तिकरण का CRPF महिला राइडर्स ने दिया संदेश

March 9, 2023
पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

April 20, 2022
कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.