• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंडलायुक्त चारों जिलों के डीएम से बोले सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से की जाए जांच

मंडलायुक्त चारों जिलों के डीएम से बोले सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से की जाए जांच

एत्मादपुर में हुए हादसे के बाद दिखे मंडलायुक्त गंभीर

March 25, 2026
in administration, Agra

आगरा। आगरा में स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर हुई बच्ची की मौत के बाद मण्डलायुक्त ने अपने मंडल के चारों जिलों के डीएम को सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से जांच करने के उन्होंने निर्देश दिए हैं। जिनकी फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है उन पर भी कार्रवाई की बात कही है।

बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वाद की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एत्मादपुर के भागुपूर में 11 मार्च को आरबीएस स्कूल की बस के टूटे फर्श से गिरकर जिस छात्रा नैना की मौत हुई थी उस मामले में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप काफी गंभीर दिखे। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जिलाधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि वह खुद अपने निर्देशन में स्कूल बसों की फिटनेस की जांच कराएं। बैठक में कर वसूली की समीक्षा की गई। वाणिज्य कर में क्रमिक लक्ष्य में अन्य जिलों की अपेक्षा मथुरा की वसूली प्रगति अच्छी रही। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में मैनपुरी और मथुरा की प्रगति अच्छी रही। आबकारी मद में क्रमिक मासिक लक्ष्य के सापेक्ष मथुरा में अच्छी वसूली हुई। परिवहन मद में आगरा और मथुरा में सबसे कम प्रगति हुई। वित्तीय माह के अंत तक प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्युत मद में आगरा और मथुरा जनपद ने क्रमिक मासिक लक्ष्य से अधिक वसूली की जबकि फिरोजाबाद और मैनपुरी में पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। खनिज में फिरोजाबाद और मैनपुरी लक्ष्य से काफी पीछे रहे। विधिक माप में मैनपुरी ने पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति की। अन्य जिलों में वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य देय एवं विविध देय की समीक्षा की गयी। विविध देय में आगरा और फिरोजाबाद में वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। राजस्व वाद की समीक्षा की गयी। धारा 24, 34, 67, 80, 116 की जनपदवार समीक्षा की गई। वादों के निस्तारण में सबसे अच्छी व सबसे खराब 5-5 तहसीलों की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली तहसीलों को वाद निस्तारण में तेजी लाने एवं समय सीमा से ऊपर लम्बित प्रकरणों के प्रमुखता से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, आगरा जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, मथुरा जिलाधिकारी सीपी सिंह, फिरोजाबाद जिलाधिकारी रमेश रंजन, मैनपुरी जिलाधिकारी  अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त  शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त फिरोजाबाद  विशु राजा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

सीएम डैशबोर्ड में आगरा फिर से रैंकिंग में पीछे, 58 वें नंबर पर आया

Next Post

जिला जज ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, राजकीय बाल गृह शिशु,  राजकीय संरक्षण गृह महिला का किया निरीक्षण

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
जिला जज ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, राजकीय बाल गृह शिशु,  राजकीय संरक्षण गृह महिला का किया निरीक्षण

जिला जज ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, राजकीय बाल गृह शिशु,  राजकीय संरक्षण गृह महिला का किया निरीक्षण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

थैला प्रकरण: गाड़ी भी गई और थैला भी गया

थैला प्रकरण: गाड़ी भी गई और थैला भी गया

November 25, 2023
हिजाब बैन के खिलाफ ओवैसी-महबूबा, ओवैसी बोले- कोर्ट के फैसले से असहमत, महबूबा ने कहा- फैसला आजादी के खिलाफ

हिजाब बैन के खिलाफ ओवैसी-महबूबा, ओवैसी बोले- कोर्ट के फैसले से असहमत, महबूबा ने कहा- फैसला आजादी के खिलाफ

March 15, 2022
क्या यह मायावती की विदाई के संकेत हैं?

क्या यह मायावती की विदाई के संकेत हैं?

March 16, 2022
जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

July 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.