• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी- प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी- प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

बिना नंबरों के चलने वाले डंपरों का जन प्रतिनिधियों ने उठाया मुद्दा

March 30, 2026
in administration, Agra

आगरा। सोमवार को आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कई अधिकारियों को अनुपस्थित देख वह नाराज हुए और उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बिना नंबरों के चलने वाले डंपरों को लेकर भी वह काफी नाराज हुए। 

बैठक की शुरुआत में ही प्रभारी मंत्री ने अनुपस्थित अधिकारियों की जानकारी ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई और अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड भवन) बैठक से नदारद पाए गए। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिला जेल में मशक्कत के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत उठाई। इस पर जिला जेल अधीक्षक ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जेल में पहले से 60 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 32 और सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। हर सर्किल में शिकायत पेटिका की व्यवस्था है। शिकायतों का उच्च स्तर पर निस्तारण किया जाता है। प्रमुख स्थानों पर वरिष्ठ जेल अधिकारियों के मोबाइल नंबर लिखवाए गए हैं। इस तरह की शिकायत न तो सीसीटीवी में सामने आई, न शिकायत पेटिका में, न बंदियों के परिजनों द्वारा दी गई है। जेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जो बंदी स्वेच्छा से श्रम करते हैं, उन्हें निर्धारित दर पर पारिश्रमिक दिया जाता है। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान हाल ही में गोबर चौकी क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से जुड़े दुखद प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की प्रभारी मंत्री ने सराहना की। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने जिले में बिना नंबर के डंपरों द्वारा अवैध खनन का मुद्दा उठाया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कमेटी बने। बिना नंबर डंपरों के खिलाफ सघन और प्रभावी कार्रवाई हो। बैठक में किसानों और पीडब्ल्यूडी के लिए मिट्टी उठान में राहत के संकेत दिए गए। बैठक में सड़क की पटरी निर्माण जैसे कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को मिट्टी उठान की अनुमति देने पर सहमति बनी। प्रभारी मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को भी निजी कार्यों के लिए सुगमता से मिट्टी उठान की व्यवस्था मिले। अनावश्यक प्रशासनिक बाधाएं न खड़ी की जाएं। आईजीआरएस फीडबैक के आधार पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को बैठक में कड़ी चेतावनी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, बाह, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला चिकित्सालय शामिल हैं। प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। सिर्फ निस्तारण नहीं, शिकायतकर्ता का संतुष्टि स्तर भी सुधरे। लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी।

Previous Post

मंगलवार से 19 अप्रैल तक एकलव्य स्टेडियम की ओर आने वाले वाहनों का रहेगा रूट परिवर्तन

Next Post

48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

Related Posts

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

Next Post
48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एबीवीपी का विवि में जमकर हंगामा

एबीवीपी का विवि में जमकर हंगामा

May 23, 2023
ताजमहल पश्चिमी गेट पर फायरिंग करने वाला महज सात घंटे में पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

ताजमहल पश्चिमी गेट पर फायरिंग करने वाला महज सात घंटे में पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

June 30, 2025
शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026
टोक्यो में मोदी-बाइडेन की मुलाकात; पीएम बोले- भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी

टोक्यो में मोदी-बाइडेन की मुलाकात; पीएम बोले- भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी

May 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.