• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

दसवीं के छात्र की पिटाई कर दांत और जबड़ा तोड़ा

मुंह में रूई ठूंसी हुई थी, उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी, पुलिस जांच में जुटी

April 25, 2026
in administration, Agra, Crime, Education, School Diary

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित डीपीएस में 10वीं कक्षा के छात्र विश्वराज के साथ स्कूल परिसर में ही बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसके कई दांत टूट गए हैं और जबड़े में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित छात्र बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे उसकी हालत की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा है।

घटना स्कूल परिसर के अंदर हुई, लेकिन अब तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीयूष मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार को बेटा स्कूल गया था। सुबह साढे़ 7 बजे स्कूल से फोन आता है कि बेटे के हल्की चोट लग गई है। उसे स्कूल से ले जाएं। जब वो स्कूल पहुंचे तो देखा कि बेटे के मुंह से खून निकल रहा था। स्कूल की आया उसे पकड़कर बैठी थीं। मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्कूल की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई। उन्होंने बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दी। बच्चा दर्द से चिल्ला रहा था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाए, फोन कर कह रहे हैं कि हल्की चोट लग गई है। उसे ले जाएं। बेटे को उन्होंने यथार्थ हॉस्पीटल में भर्ती कराया है, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है। उनकी ओर से आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में कंप्लेन की गई है। पुलिस भी जांच के लिए डीपीएस पहुंची है। एसीपी अमीशा सिंह ने बताया दो छात्रो के बीच में विवाद हुआ था। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस द्वारा स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और घटना की सच्चाई सामने आ सके। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर छात्र ही हो सकते हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

Previous Post

दयालबाग में तेज रफ्तार कार ने मासूम की ली जान, बहन गंभीर

Next Post

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने और केस वापस नहीं लेने पर जेल भेजने के धमकी देने के दरोगा पर लगे आरोप

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने और केस वापस नहीं लेने पर जेल भेजने के धमकी देने के दरोगा पर लगे आरोप

घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने और केस वापस नहीं लेने पर जेल भेजने के धमकी देने के दरोगा पर लगे आरोप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

January 30, 2025
शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास

शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास

August 16, 2022
विश्वविद्यालय में आरी से हरे पेड़ काटे जा रहे, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विश्वविद्यालय में आरी से हरे पेड़ काटे जा रहे, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

April 3, 2023
आगरा के खाते में तीन मंत्री पद, बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति योगी सरकार में

सरकार के पेंच कसने में जुटे योगी, मंत्रियों को दिया सीधा संदेश- अनुशासित रहिए और काम पर ध्यान दीजिए

March 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.