• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026
in Agra, Court, Cultural, Entertainment, Politics

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह के मामले में गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम सामने आया। सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की ओर से पेश अधिवक्ता को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार माफी मांगनी पड़ी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मई 2026 की तिथि निर्धारित करते हुए विपक्षी पक्ष को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है।

स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान विपक्ष की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर कड़ी आपत्ति जताई गई। यह प्रार्थना पत्र 21 अप्रैल 2026 को कंगना रनौत की अधिवक्ता सुधा प्रधान द्वारा अधिवक्ता अनसूया चौधरी के माध्यम से दाखिल किया गया था। पत्र में आरोप लगाया गया था कि 3 अप्रैल 2026 को बहस पूरी होने के बाद 16 अप्रैल को निर्णय के लिए तिथि तय थी, लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया और वादी पक्ष को आईटी एक्ट पर बहस का अतिरिक्त अवसर दिया गया। साथ ही 30 अप्रैल को निर्णय न सुनाने और विपक्ष को नए दस्तावेज पेश करने के लिए समय देने की मांग की गई थी।

वादी पक्ष ने बताया ‘झूठा और भ्रामक आरोप’

वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इसका कड़ा विरोध करते हुए जवाब दाखिल किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उठाये गए सवाल पूरी तरह निराधार हैं। 16 अप्रैल को न तो आईटी एक्ट पर बहस हुई और न ही कोई मार्किंग की गई थी, बल्कि केवल दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के लिए फ्लैग लगाए गए थे।

कॉपी न देने पर कोर्ट ने लगाई फटकार

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने विपक्षी अधिवक्ता से पूछा कि 3 अप्रैल को प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की प्रति वादी पक्ष को क्यों नहीं दी गई, जबकि कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे। इस पर अधिवक्ता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं और स्वीकार किया कि कॉपी नहीं दी गई। कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब आदेश में 16 अप्रैल को निर्णय की तिथि तय ही नहीं थी, तो प्रार्थना पत्र में ऐसा कैसे लिख दिया गया? क्या पत्रावली देखी गई थी? इन सवालों के बीच अधिवक्ता को कई बार माफी मांगनी पड़ी।

20 मई तक का समय, दस्तावेज पेश करने का मौका

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 मई 2026 तय करते हुए विपक्षी पक्ष को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया। साथ ही यह संकेत भी दिए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Previous Post

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

Next Post

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

Related Posts

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

November 13, 2021
कानपुर हिंसा में सपा नेता समेत 36 लोग नामजद

कानपुर हिंसा में सपा नेता समेत 36 लोग नामजद

June 5, 2022
ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

April 3, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.