• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026
in accident, Agra, News, Politics

आगरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

नवीन जैन ने कहा कि इस हादसे में निर्दोष लोगों की असामयिक मृत्यु ने न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अपने पत्र में उन्होंने घटना से जुड़े कई गंभीर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा पूर्व में चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद संबंधित क्रूज को जल में उतरने की अनुमति दी गई, जो स्पष्ट रूप से गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि जब क्रूज दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस समय रेस्क्यू टीम, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) तथा जल पुलिस तत्काल मौके पर क्यों नहीं पहुंच सकीं। सांसद ने यह भी कहा कि इस प्रकार की जल परिवहन सेवाओं में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन अत्यंत आवश्यक है, किंतु इस घटना में लाइफ जैकेट, आपातकालीन व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न किया जाना बेहद चिंताजनक है। यह सीधे-सीधे प्रशासनिक और प्रबंधन स्तर पर गंभीर चूक की ओर संकेत करता है।नवीन जैन ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इस घटना की गहन जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि आखिर किन अधिकारियों या संस्थाओं द्वारा क्रूज संचालन की अनुमति दी गई थी और किन परिस्थितियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की लापरवाही करने का साहस न कर सके। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में संचालित सभी क्रूज सेवाओं एवं जल परिवहन व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्त एवं प्रभावी बनाया जाए, नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Previous Post

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

Next Post

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लाइनमैन को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा

लाइनमैन को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा

October 18, 2022
एसएसपी ने बिना किसी सूचना के छुट्टी पर चलने वाले 7 पुलिसकर्मी और एक फालोवर को किया निलंबित

एसएसपी ने बिना किसी सूचना के छुट्टी पर चलने वाले 7 पुलिसकर्मी और एक फालोवर को किया निलंबित

May 7, 2022
हरीपर्वत पुलिस की अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई जारी, अन्य थानों की पुलिस सोई हुई

हरीपर्वत पुलिस की अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई जारी, अन्य थानों की पुलिस सोई हुई

January 20, 2023
शाहगंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

April 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.