• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

एक गैंग ने दुकान में घुसकर की थी मारपीट, वीडियो भी वायरल, एसीपी के आदेश पर हो रहा मुकदमा

August 29, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक दुकान में घुसकर 10-12 दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। मौके पर मौजूद लोगों को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि तमंचे से फायरिंग भी की गई। पीड़ित ने कारतूस का एक खोखा  पुलिस के हाथ में भी सौंपा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इतना सब होने के बाद भी ताजगंज थाना पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़ित के परिवार को कई चक्कर लगवा दिए।आरोप है कि पुलिस बोल रही थी तहरीर में से तमंचे वाली बात हटा दो। फिर मुकदमा लिख लेंगे। शुक्रवार की शाम को पीड़ित का परिवार एसीपी से मिला जब जाकर उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है।  

बाग खिन्नी महल में देव सिंह की परचूनी की दुकान है। उनके बेटे मनीष ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:00 बजे उनके भाई विशाल का मित्र अमित उनकी दुकान पर आया था।  अमित के पीछे-पीछे 10-12 युवक आए और दुकान में आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मनीष ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी बुरी तरीके से पीटा। मनीष का कहना है कि तमंचे से फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आई। घायल मनीष ने बताया कि पुलिस को तमंचे का खोखा हाथ में दे दिया गया था। इसके बाद वह नीति बाग चौकी पर गए जहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद वह थाने गए तो सुबह 4:00 बजे उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल तो करा दिया गया लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। मनीष का कहना है कि वह बोल रही थी की तहरीर में से तमंचा वाली बात हटानी पड़ेगी, उसके बाद ही मुकदमा दर्ज होगा।  मनीष के परिजनों ने कहा कि आरोपी अपने साथ तमंचा लेकर आए थे। फायरिंग भी की थी तो यह बात कैसे हटा दें। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और थाने से टरका दिया। शुक्रवार शाम को मनीष के परिजन एसीपी से जाकर मिले और उन्हें पूरी बात बताई इसके साथ ही उन्हें वह वीडियो भी दिखाई जिसमें दबंग उन्हें पीट रहे हैं। यह भी बताया उनका भाई मनीष घायल है उसे जिला अस्पताल से एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। एसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद उनका मुकदमा दर्ज हो रहा है।  मनीष के भाई विशाल के द्वारा तहरीर में अमन गुर्जर, विक्की गुर्जर, अवज गुर्जर, जीतू गुर्जर, अंकित, तरुण, गजेंद्र,  विवेक ठाकुर के नाम लिखकर दिए हैं। मामले में इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही से बात की गई तो उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

Previous Post

पनवारी कांड में जेल गए 35 दोषियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Next Post

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले से ट्रांस यमुना पुलिस की हुई मुठभेड़

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
किशोरी से दुष्कर्म करने वाले से ट्रांस यमुना पुलिस की हुई मुठभेड़

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले से ट्रांस यमुना पुलिस की हुई मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विद्युत तार टूटने से गेहूं की पांच बीघा फसल जली

विद्युत तार टूटने से गेहूं की पांच बीघा फसल जली

April 16, 2023
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा ने परिवार के साथ निहारा ताज

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा ने परिवार के साथ निहारा ताज

October 23, 2023
सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026
न्यू आगरा थाना पुलिस की वजह से बची अपहृत बच्चे की जान

न्यू आगरा थाना पुलिस की वजह से बची अपहृत बच्चे की जान

March 24, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.