• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नया आगरा बसेगा: योगी आदित्यनाथ

ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नया आगरा बसेगा: योगी आदित्यनाथ

खराब मौसम के कारण देरी से पहुंचने के बावजूद, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

April 7, 2026
in administration, Agra, Development, News, Politics

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रहनकलां में 6777 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही ग्रेटर आगरा टाउनशिप की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नया आगरा बसेगा। जो स्मार्ट होने के साथ सेफ भी होगा। खराब मौसम के कारण देरी से पहुंचने के बावजूद, जनसभा में उमड़े जनसैलाब के धैर्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने आगरा के भविष्य के लिए बड़े विज़न का रोडमैप पेश किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस तरह नोएडा की पहचान एक औद्योगिक केंद्र के रूप में है, अब आगरा का विस्तार होकर यह ‘नया नोएडा’ (ग्रेटर आगरा) बनेगा।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि देश की विरासत और विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी  का विजन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यमुना मैया की कृपा अब यहां 10 नदियों के नाम पर टाउनशिप आ रही हैं। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में प्रस्ताव आया था, इसे साकार रूप दिया जा रहा है। आगरा स्मार्ट आगरा के साथ सेफ आगरा के रूप में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आपने हमें सभी चुनाव जिताए तो मेट्रो आई। एयरपोर्ट में वर्ष के अंत तक सिविल टर्मिनल मिलेगा। सीएम ने कहा कि युद्ध से कहीं तबाही और महंगाई है। लेकिन भारत मोदी जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। महंगाई भारत में नियंत्रण में है। भारत दुनिया को नेतृत्व देता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरिका में पेट्रोल के दाम चार गुना, पाकिस्तान तबाह है। भारत में उत्पाद कर को कम कर दाम नहीं बढ़ने दिए गए। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म कर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकी। आज देश मे एक विधान है। भारत समृद्धि की नई ऊंचाई को प्राप्त करने के साथ विरासत का संरक्षण कर रहा है।

मथुरा और अयोध्या, सम्भल को उसका गौरव लौटाया।

मथुरा और अयोध्या, सम्भल को उसका गौरव लौटाया। माफियाओं के कलंक को मिट्टी में मिलाया। पिछली सरकारें माफिया पालती थीं। डबल इंजन की सरकार की ताकत है, जो देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बंटना नहीं है। एकजुट होकर सनातन के गौरव के लिए आगे बढ़ना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शिवाजी स्मारक, म्यूजियम, मेट्रो के सेकंड फेज के उद्घाटन के लिए फिर आएंगे। मुख्यमंत्री ने अंत में आश्वासन दिया कि आगरा में म्यूजियम, मेट्रो और एयरपोर्ट के विस्तार के लिए डीपीआर (DPR) तैयार है और सरकार रबर स्टैंप की तरह तेजी से इन कार्यों को मंजूरी देकर धरातल पर उतार रही है। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पक्षालिका सिंह, डा. जीएस धर्मेश, डा. धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया मंच पर थे।

Previous Post

मुख्यमंत्री के आने से पहले मंडलायुक्त ने परखीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं

Next Post

मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रदूषण रोकने को यमुना नदी के किनारे लगेगी बैरिकेडिंग

प्रदूषण रोकने को यमुना नदी के किनारे लगेगी बैरिकेडिंग

July 3, 2023
दो पत्नियों के साथ पति ने मनाई करवा चौथ, वीडियो हो रहा वायरल

दो पत्नियों के साथ पति ने मनाई करवा चौथ, वीडियो हो रहा वायरल

November 2, 2023
आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से मची भगदड़

आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से मची भगदड़

April 6, 2024
योगी ने सभी मंत्रियों, अफसरों से कहा-तीन माह के अंदर अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करें, केशव मौर्य को आगरा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी

योगी ने सभी मंत्रियों, अफसरों से कहा-तीन माह के अंदर अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करें, केशव मौर्य को आगरा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी

April 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.