• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

कहीं होर्डिंग और यूनिपोल गिर पड़े, तो कहीं पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे

April 7, 2026
in Agra, Weather

आगरा। मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने ऐसी अचानक करवट ली कि पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुबह तक जहां आसमान पूरी तरह साफ और मौसम सुहावना था, वहीं दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी और उसके साथ हल्की बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी।

तेज हवा और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली, लेकिन इस राहत के साथ शहर के कई हिस्सों में नुकसान की तस्वीरें भी सामने आईं। कहीं होर्डिंग और यूनिपोल गिर पड़े, तो कहीं पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों में दहशत फैल गई। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज का सबसे बड़ा असर पंचकुइया चौराहे पर देखने को मिला, जहां तेज आंधी के चलते नगर निगम का यूनिपोल अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि यूनिपोल के नीचे ठेला लगाकर बैठी महिला किसी तरह बाल-बाल बच गई। हालांकि यूनिपोल सीधे उसके ठेले पर गिरा, जिससे ठेले पर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। तेज हवा का असर एमडी जैन इंटर कॉलेज के बाहर भी दिखाई दिया। यहां शादी समारोह के लिए लगाया गया सजावटी गेट का लोहे का ढांचा तेज आंधी की चपेट में आकर अचानक गिर पड़ा। घटना के वक्त वहां एक ऑटो खड़ा था, जो इस ढांचे के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं मिली, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अस्थायी ढांचों की मजबूती और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आंधी का असर केवल दो-तीन जगहों तक सीमित नहीं रहा। शहर के कई हिस्सों से पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और यातायात बाधित होने जैसी सूचनाएं सामने आईं। दोपहर के समय अचानक तेज हवाओं के कारण लोग दुकानों, घरों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को खासतौर पर परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर धूल भरी हवा के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई।

Previous Post

ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नया आगरा बसेगा: योगी आदित्यनाथ

Next Post

सीएम-ग्रिडस योजना के तहत सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक बनेगा हाईटेक महामार्ग

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

Next Post
सीएम-ग्रिडस योजना के तहत सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक बनेगा हाईटेक महामार्ग

सीएम-ग्रिडस योजना के तहत सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक बनेगा हाईटेक महामार्ग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल से चली गोली से महिला गंभीर, आगरा में भी रहा है सुर्खियों में

अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल से चली गोली से महिला गंभीर, आगरा में भी रहा है सुर्खियों में

December 8, 2023
सांसद के गनरों की दबंगई के चलते 20 मिनट तक एक के बाद एक गाड़ियां  टोल से निकलती रहीं

सांसद के गनरों की दबंगई के चलते 20 मिनट तक एक के बाद एक गाड़ियां टोल से निकलती रहीं

February 5, 2025

4 Steps To Buying Bitcoin For The Very First Time

October 14, 2022
आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

September 8, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.