• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है

May 1, 2026
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस पूरे नेटवर्क में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

यह मामला वर्ष 2025 में सदर क्षेत्र से दो युवतियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद सामने आया था। जांच के दौरान पुलिस को एक संगठित गिरोह का पता चला, जो कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराने में सक्रिय था। पुलिस की हालिया कार्रवाई में तीन आरोपी दिल्ली से और एक उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इनके नेटवर्क का दायरा कई राज्यों तक फैला हुआ सामने आ रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में ओखला, दिल्ली निवासी तलमीज़ उर्फ रहमान सीमित शिक्षा के बावजूद गिरोह में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करना और मुख्य आरोपी से सीधा संपर्क बनाए रखना इसका काम था। डीग, भरतपुर, राजस्थान निवासी करीब 60 वर्षीय आरोपी मौलाना हसन धार्मिक प्रवचन देता था। पुलिस के अनुसार, धर्म परिवर्तन के बाद लड़कियों के निकाहनामे तैयार करना और उन्हें प्रमाणित करना इसकी मुख्य भूमिका थी। तीसरा ओखला, दिल्ली निवासी परवेज़ अख्तर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है। वह कथित तौर पर कन्वर्ट की गई लड़कियों के ठहरने और लॉजिंग की व्यवस्था करता था। इसके अलावा भड़काऊ साहित्य तैयार करने में भी इसकी भूमिका सामने आई है। आदर्श नगर, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली निवासी जतिन कपूर एमबीए डिग्रीधारी है। उसने धर्म परिवर्तन किया हुआ है और फ्रीलांस वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, यह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को प्रभावित कर कथित तौर पर ब्रेनवॉश करने में अहम भूमिका निभाता था। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया यह सभी आरोपी पहले से गिरफ्तार किए जा चुके मास्टरमाइंड कलीम सिद्दीकी के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। जांच में एक अंतरराष्ट्रीय कड़ी भी सामने आई है। विदेश में बैठे आरोपी दाऊद की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और फंडिंग नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। 

Previous Post

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

Next Post

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

Related Posts

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

Next Post
फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एडीजी जोन के कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल के साथ तीन लाख रुपये की ठगी

एडीजी जोन के कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल के साथ तीन लाख रुपये की ठगी

November 28, 2025
एमएलसी चुनाव में भी सरेंडर करते दिख रहे अखिलेश, सपा के नौ प्रत्याशी मैदान से हटे, बीजेपी की जीत तय

एमएलसी चुनाव में भी सरेंडर करते दिख रहे अखिलेश, सपा के नौ प्रत्याशी मैदान से हटे, बीजेपी की जीत तय

March 24, 2022
विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

April 4, 2022
बृजेश पाठक, केशव मौर्य समेत 10 मंत्रियों को नहीं चाहिए नया स्टाफ, सचिवालय प्रशासन की बढ़ी परेशानी

यूपी की खास-खबरें

March 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.