• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौके पर ही धरने पर बैठ गए

May 1, 2026
in administration, Agra

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने घरों पर लगे मीटर उखाड़कर बिजली विभाग कार्यालय में फेंक दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन हुआ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर था कि कई लोग बोरे में भरकर भी स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे और कार्यालय परिसर में उन्हें फेंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौके पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि स्मार्ट मीटर उनकी समझ से बाहर हैं और उन्हें किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पुराने मीटरों को ही जारी रखा जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां बिजली बिल सीमित आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे खासकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के परिवारों में असंतोष गहराता जा रहा है।

Previous Post

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

Next Post

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

Related Posts

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेहमानों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे एंट्री ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर्स

मेहमानों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे एंट्री ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर्स

February 8, 2023
पिढ़ौरा में बदमाशों ने की फाइनेंस कर्मी से 56 हजार की लूट

पिढ़ौरा में बदमाशों ने की फाइनेंस कर्मी से 56 हजार की लूट

December 13, 2024
सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

June 17, 2026
सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत

सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत

December 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.