• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का हंगामा, बोले- नहीं जाएंगे छलेसर

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का हंगामा, बोले- नहीं जाएंगे छलेसर

प्रति कुलपति और कुलसचिव ने दिया आश्वासन, करेंगे कुलपति से बात

September 12, 2022
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आज कर्मचारियों ने परीक्षा विभाग के छलेसर में शिफ्ट होने को लेकर विरोध किया।  कर्मचारियों ने कहा कि वह छलेसर नहीं जाएंगे। कर्मचारियों के उग्र तेवर देख प्रति कुलपति और कुलसचिव ने कहा कि वह इस मामले में कुलपति से बात करेंगे।

बता दें कि कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने परीक्षा विभाग को छलेसर में शिफ्ट करने के लिए कहा है। इस संबंध में कुलसचिव ने आदेश भी निकाल दिया है। आदेश के विरोध में आज सभी कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, कर्मचारी नेता डॉ. आनंद टाइटलर, महामंत्री अरविंद गुप्ता, श्याम दीक्षित, संजय चौहान आदि के नेतृत्व में प्रति कुलपति और कुलसचिव का घेराव किया। कर्मचारी नेता आनंद टाइटलर ने कहा कि  अगर परीक्षा विभाग छलेसर में चला जाएगा तो यहां की इमारत का क्या होगा? अखिलेश चौधरी ने कहा कि कर्मचारी किसी भी हालत में छलेसर में नहीं जाएंगे। अगर विश्वविद्यालय ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो विश्वविद्यालय में ताले डाल दिए जाएंगे। श्याम दीक्षित ने कहा कि अगर छलेसर जाते समय किसी कर्मचारी की रास्ते में किसी हादसे में मृत्यु हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? हंगामा करने वालों में अनिल श्रीवास्तव, अनिल कुमार, बृजेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुमित चौधरी, दीपक गुप्ता, ममता शर्मा, ममता बघेल, सविता माथुर, मीरा सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशु चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

खंदौली में महापंचायत में उमड़ा क्षत्रियों का जनसैलाब

Next Post

जिलाधिकारी संग क्षेत्रीय विधायक ने किया जनकपुरी का दौरा

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
जिलाधिकारी संग क्षेत्रीय विधायक ने किया जनकपुरी का दौरा

जिलाधिकारी संग क्षेत्रीय विधायक ने किया जनकपुरी का दौरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

UP में नाइट कर्फ़्यू और सभी पाबंदियाँ हटे, रैलियों पर रोक जारी

February 19, 2022
बरहन में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बरहन में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

March 14, 2025
ताजगंज में चौथ नहीं देने पर किन्नर की चोटी काटी, चाकू से बोला हमला

ताजगंज में चौथ नहीं देने पर किन्नर की चोटी काटी, चाकू से बोला हमला

September 1, 2023
शादी समारोह और आयोजन स्थलों के बाहर खड़ी होने वालीं बाइकों को चुराने वाले दबोचे

शादी समारोह और आयोजन स्थलों के बाहर खड़ी होने वालीं बाइकों को चुराने वाले दबोचे

July 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.