• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

40 दिन से प्लांट बंद था, घायलों में तीन की हालत गंभीर, अपोलो दिल्ली भेजा गया

November 12, 2024
in accident, Agra

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी के एड्रिकफेरिक वैक्यूम यूनिट में मंगलवार देर शाम गैस रिसाव से तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज से लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी। इधर आग की लपटों में घिरकर रिफाइनरी के दो अधिकारी समेत आठ लोग झुलस गए। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एड्रिकफेरिक वैक्यूम यूनिट में क्रूड ऑयल को फिल्टर किया जाता है। इस प्लांट में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसलिए 40 दिन से प्लांट बंद था। मंगलवार शाम करीब सात बजे प्लांट फिर से शुरू करने की तैयारी थी। जैसे ही प्लांट शुरू किया गया। अचानक इसके वाल्व से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते तेज धमाके के साथ आग लग गई। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित रिफाइनरी के बाहर कई किमी तक वह दिखाई दे रही थीं। आग की चपेट में आकर वहां मौजूद प्लांट के प्रोडक्शन मैनेजर राजीव अग्रवाल के साथ ही प्रोडक्शन मैनेजर समीर श्रीवास्तव, कर्मचारी इरफान, हरिशंकर, मूलचंद, सत्यभान, संतोष, अजय शर्मा बुरी तरह झुलस गए। सभी को रिफाइनरी में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अधिक झुलसे राजीव अग्रवाल के साथ ही इरफान और समीर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। रिफाइनरी की पीआरओ रेनू पाठक ने बताया कि दो अधिकारियों समेत तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें अपोलो रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हालांकि, उन्होंने धमाका होने से इनकार किया है।

Previous Post

जामा मस्जिद की सीढ़ियों का ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार  सर्वे कराने से संबंधित वाद में न्यायालय में बहस हुई

Next Post

डॉक्टर सुसाइड करने से पहले पत्नी से बोला बस अब मैं थोड़ी देर का मेहमान हूं

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
डॉक्टर सुसाइड करने से पहले पत्नी से बोला बस अब मैं थोड़ी देर का मेहमान हूं

डॉक्टर सुसाइड करने से पहले पत्नी से बोला बस अब मैं थोड़ी देर का मेहमान हूं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनाथालय में जाकर बच्चों को बांटी राहत सामग्री

अनाथालय में जाकर बच्चों को बांटी राहत सामग्री

July 13, 2022
पिता के डांटने पर बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

पिता के डांटने पर बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

December 5, 2024
दरोगा को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर से माला पहनने वाले थानाध्यक्ष हटाए गए

दरोगा को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर से माला पहनने वाले थानाध्यक्ष हटाए गए

July 20, 2024
ताजनगरी में धूमधाम के साथ मना गणतंत्र दिवस

ताजनगरी में धूमधाम के साथ मना गणतंत्र दिवस

January 26, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.