• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026
in Agra, Crime

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। विदेश में नौकरी कर रहे मकान मालिक के घर का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

छलेसर के चौगान रोड निवासी बिजेंद्र सिंह वर्तमान में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में नौकरी करते हैं। विदेश में रहने के कारण उनका आगरा स्थित मकान लंबे समय से बंद पड़ा था। मकान की देखरेख उनके फिरोजाबाद निवासी परिजन करते थे, जो समय-समय पर घर देखने आते रहते थे।गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जब परिजन मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और कीमती सामान गायब था। घर की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के भाई सोबरन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर घर से करीब 9 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में 5 ग्राम की छोटी सोने की चेन, 13 ग्राम की बड़ी चेन, 13 ग्राम का झुमकी सेट, 10 ग्राम की दो अंगूठियां, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, करीब 250 ग्राम चांदी की पायलें, ‘कैसियो एडिफिस’ कंपनी की लगभग 10 हजार रुपये कीमत की घड़ी शामिल हैं। बाजार भाव के अनुसार चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 8.5 से 9 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि चोरों ने पहले मकान की रेकी की होगी। उन्हें पता था कि घर लंबे समय से बंद पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर बदमाश रात के समय ताला तोड़कर अंदर घुसे और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में बढ़ी दहशत, लोगों में नाराजगी

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि बंद मकानों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं दिखाई दे रही।

Previous Post

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

Next Post

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

Related Posts

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

June 22, 2026

आगरा।  किरावली तहसील परिसर में एक फरियादी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीटने...

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

June 22, 2026

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की...

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

Next Post
सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बच्चों की परवरिश में थक गईं थीं शाही परिवार की बहू केट मिडलटन, कारण जानकर हर मां भरेगी हामी

बच्चों की परवरिश में थक गईं थीं शाही परिवार की बहू केट मिडलटन, कारण जानकर हर मां भरेगी हामी

April 18, 2022
ताजगंज में सिपाही और उनका परिवार सोता रहा चोर लाखों की चोरी कर ले गए

ताजगंज में सिपाही और उनका परिवार सोता रहा चोर लाखों की चोरी कर ले गए

December 16, 2022
विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट: बहुत कठिन है डगर पनघट की

पूर्वांचल में बाहुबलियों की साख इस बार दांव पर

February 26, 2022
डौकी में युवक की बेरहमी से हत्या, कई बार चाकू से गोदा

डौकी में युवक की बेरहमी से हत्या, कई बार चाकू से गोदा

July 18, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल
  • पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने
  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.