• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सांसद नवीन जैन अपने आवास से सभा स्थल तक पारंपरिक घोड़ा तांगा से पहुंचे

May 19, 2026
in Agra, Politics

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ राष्ट्र प्रथम अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को विशाल ‘जन संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। भगवान टॉकीज चौराहे से प्रारंभ होकर संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक तक निकली इस यात्रा में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की भारी सहभागिता देखने को मिली। पूरे मार्ग में उमड़ा जनसैलाब इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देता नजर आया।

विशेष आकर्षण का केंद्र उस समय देखने को मिला जब सांसद नवीन जैन अपने आवास से सभा स्थल तक पारंपरिक घोड़ा तांगा से पहुंचे। उनके इस अनोखे अंदाज को लोगों ने खूब सराहा। यह संदेश भी दिया गया कि भारतीय परंपराओं एवं स्वदेशी भावना को बढ़ावा देना “राष्ट्र प्रथम अभियान” की मूल भावना का हिस्सा है। रास्ते भर लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में लोग उनके साथ यात्रा में शामिल होते चले गए। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए आव्हानों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने, स्वदेशी को बढ़ावा देने, ईंधन बचत, कारपूलिंग, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जन संकल्प यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्रहित से जुड़े नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रमय बना रहा। हाथों में तिरंगा लिए युवा, महिलाएं एवं सामाजिक संगठनों के लोग पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद नवीन जैन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह व्यापारी संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर शिकंजी एवं पानी की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों एवं कारपूलिंग के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे अभियान के पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत के संदेश को भी बल मिला। सांसद नवीन जैन ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलती परिस्थितियों का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने के लिए दूरदर्शी निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को छोटी-छोटी जिम्मेदारियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय की भावना है। देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर ही भारत को विश्व में और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक जी. एस. धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, युवा नेता वैभव जैन, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, अतुल गर्ग, अमित ग्वाला, नवल तिवारी, रोहित कत्याल, गुरमीत कालरा, अनिल सारस्वत, राहुल जैन, पंकज अग्रवाल, राकेश जैन, मुकेश गुप्ता, डॉ. निर्मला दीक्षित, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, माधुरी माहौर, दीपिका मित्तल, बबीता पाठक, राधा शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

मलपुरा में आटा चक्की फटने से एक की मौत, पांच लोग घायल

Next Post

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026
बच्चों के विवाद में चले लाठी फरसे तीन घायल, एक गम्भीर

बच्चों के विवाद में चले लाठी फरसे तीन घायल, एक गम्भीर

August 1, 2023
बसई अरेला में तैनात दरोगा ने लगाया थानाध्यक्ष पर रिश्वत का आरोप

बसई अरेला में तैनात दरोगा ने लगाया थानाध्यक्ष पर रिश्वत का आरोप

November 20, 2022
बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में दो आरोपी और पकड़े

बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में दो आरोपी और पकड़े

September 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.