• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026
in administration, Agra, Business, Crime

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस, साइबर सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जिसने बोगस फर्मों के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग कर सरकार को करोड़ों रुपये के जीएसटी राजस्व का नुकसान पहुंचाया। इस हाईप्रोफाइल कार्रवाई में पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों अमन डंग, सौरभ सिंह और राम अवतार शर्मा को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के केवल कागजों पर कारोबार दिखाता था। आरोपी फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल तैयार कर अलग-अलग फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ दिलाते थे। इससे संबंधित कारोबारी टैक्स बचाने में सफल हो जाते थे, जबकि सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का पूरा नेटवर्क डिजिटल दस्तावेजों और फर्जी पहचान पत्रों के सहारे संचालित होता था। आरोपी नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बोगस फर्में रजिस्टर कराते थे। बाद में इन फर्मों को दूसरे राज्यों के कारोबारियों को बेच दिया जाता था, ताकि फर्जी बिलिंग का सिलसिला जारी रखा जा सके। गिरफ्तार 68 वर्षीय राम अवतार शर्मा की भूमिका जांच एजेंसियों को सबसे ज्यादा चौंकाने वाली लगी है। पुलिस के अनुसार, वह गिरोह में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और फर्मों की स्थापना कराने में विशेषज्ञ माना जाता था। उसकी मदद से कई कंपनियों को कागजों पर खड़ा किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डाटा बरामद किया है। साइबर सेल अब इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है, जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और लाभार्थियों तक पहुंचा जा सके।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था। इसके तार दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब उन कारोबारियों और फर्मों की भी जांच कर रही है, जिन्होंने इन फर्जी कंपनियों के जरिए आईटीसी का लाभ लिया। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस पूरे सिंडिकेट में कई और लोग शामिल हो सकते हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर टैक्स चोरी के इस खेल को संचालित कर रहे थे। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 100 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि इस घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और जांच एजेंसियां अब बैंक खातों, जीएसटी रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजैक्शन की गहन जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला एक संगठित आर्थिक अपराध गिरोह हो सकता है।

Previous Post

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

Next Post

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

Related Posts

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

Next Post
सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिवाली पर भी वेतन नहीं मिलने पर दैनिक वेतन भोगियों ने किया हंगामा

दिवाली पर भी वेतन नहीं मिलने पर दैनिक वेतन भोगियों ने किया हंगामा

October 22, 2022
पूर्व कुलपति पाठक की सीबीआई ने जांच की शुरू

पूर्व कुलपति पाठक की सीबीआई ने जांच की शुरू

January 9, 2023
जगदीशपुरा में बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली

जगदीशपुरा में बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली

May 21, 2023
B.Ed कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी दबोचा

B.Ed कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी दबोचा

September 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • कल मुख्यमंत्री आगरा में
  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.