• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

June 1, 2026
in accident, Agra

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पांच लोग घायल हैं उनका उपचार जारी है।

रविवार देर रात करीब 1:45 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 36.950 पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही टैक्सी कार संख्या आरजे-10-टीए-2481 (किआ कैरेंस) आगे चल रहे कंटेनर संख्या एनएल-01-एसी-5856 से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का कंडक्टर साइड वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कंटेनर में फंस गया। कार को राजस्थान के चूरू जनपद के सरदारशहर क्षेत्र निवासी मोहम्मद सोएब पुत्र मोहम्मद सलीम चला रहे थे। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। मृतकों के नाम शंकर कुमार पुत्र रीत करन, सुनील कुमार पुत्र कांति और प्रीति बताए गये हैं। घायल में मोहम्मद सोएब पुत्र मोहम्मद सलीम (चालक), परमिता कुमारी पत्नी राजीव कुमार, राजीव कुमार पुत्र रूपचंद, पूजा कुमारी पत्नी सुनील कुमार और अयान्श (8 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार शामिल हैं। हादसे में शंकर कुमार, सुनील कुमार और प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तीनों शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही चौकी लुहारी पुलिस, पीआरवी, एंबुलेंस सेवाएं, यूपीडा टीम, फतेहाबाद थाना पुलिस, एटलस सेफ्टी टीम तथा हाइड्रा मशीन मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की मोर्चरी भेजा गया। हादसे में घायल पांचों लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Previous Post

एक जून से हाथरस-अलीगढ़ रूट की सभी रोडवेज बसों का संचालन आईएसबीटी के बजाय फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन से

Next Post

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

झपकी आने पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार नाले में गिरी, दूल्हे के भाई सहित दो की मौत

झपकी आने पर डिवाइडर से टकराने के बाद कार नाले में गिरी, दूल्हे के भाई सहित दो की मौत

November 23, 2024
पिढ़ौरा में जमीन के बंटवारे में सगे भाइयो में चले लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग घायल

पिढ़ौरा में जमीन के बंटवारे में सगे भाइयो में चले लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग घायल

September 23, 2023
आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

April 28, 2022
गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

June 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.