• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक जून से हाथरस-अलीगढ़ रूट की सभी रोडवेज बसों का संचालन आईएसबीटी के बजाय फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन से

एक जून से हाथरस-अलीगढ़ रूट की सभी रोडवेज बसों का संचालन आईएसबीटी के बजाय फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन से

May 31, 2026
in administration, Agra, Travel

आगरा। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से परेशान हजारों यात्रियों और वाहन चालकों के लिए थोड़ा राहत देने वाली खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक जून से हाथरस-अलीगढ़ रूट की सभी रोडवेज बसों का संचालन आईएसबीटी के बजाय फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन (टेढ़ी बगिया) से करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इस रूट की कोई भी बस आईएसबीटी से संचालित नहीं होगी।

कल से हाथरस और अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अब आईएसबीटी नहीं बल्कि फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन, टेढ़ी बगिया पहुंचना होगा। परिवहन निगम ने इस रूट की सभी बसों को वहीं से संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में जो यात्री पुरानी व्यवस्था के अनुसार आईएसबीटी पहुंचेंगे, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।हाथरस-अलीगढ़ रूट की बसें आईएसबीटी से निकलने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर, लॉयर्स कॉलोनी, भगवान टॉकीज फ्लाईओवर, अबूलाला दरगाह और वाटर वर्क्स चौराहे तक जगह-जगह रुककर सवारियां चढ़ाने और उतारने का काम करती थीं। स्थिति यह थी कि कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग की तीन लेन में से दो लेन तक रोडवेज बसों के कब्जे में दिखाई देती थीं। नतीजा यह होता था कि तीन लेन का पूरा ट्रैफिक केवल एक लेन से गुजरता था और कुछ ही मिनटों में कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता था। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एंबुलेंस और आम यात्रियों को रोजाना इसका खामियाजा भुगतना पड़ता था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसों की अव्यवस्थित पार्किंग और अनधिकृत स्टॉपेज का मुद्दा कई प्रशासनिक बैठकों में उठाया गया। अधिकारियों ने चिंता जताई, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए, लेकिन धरातल पर हालात नहीं बदले। सबसे हैरानी की बात यह रही कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी बसें हाईवे को अस्थायी बस स्टेशन की तरह इस्तेमाल करती रहीं। सड़क के बीचोंबीच बसें खड़ी कर सवारियां भरने और उतारने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन कार्रवाई न के बराबर दिखाई दी। इससे प्रशासन की सख्ती और व्यवस्था लागू कराने की क्षमता पर भी सवाल उठते रहे।

Previous Post

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

Next Post

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

Related Posts

लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से महिला की हुई मौत

लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से महिला की हुई मौत

July 15, 2026

आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र स्थित कटघर इलाके में बुधवार देर शाम एक पुराने मकान का छज्जा अचानक  गिर पड़ा, जिसकी...

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

July 15, 2026

आगरा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर ने ग्राहक बनकर जोया मैरिज लॉन की बुकिंग कराई। फर्म ने जीएसटी रिटर्न में...

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

July 15, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आज कर्मचारी संघ चुनाव के पांच पदों पर हुए मतदान के बाद देर शाम...

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

July 14, 2026

आगरा। मंगलवार को खंदौली थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से 40 लाख रुपए की लूट होने पर हड़कंप मच गया।...

उप स्टेशन प्रबंधक के साथ RPF द्वारा की गई पिटाई के विरोध में कैंट स्टेशन पर 6 से 7 घंटे तक चला हंगामा

उप स्टेशन प्रबंधक के साथ RPF द्वारा की गई पिटाई के विरोध में कैंट स्टेशन पर 6 से 7 घंटे तक चला हंगामा

July 14, 2026

आगरा। आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ के द्वारा उप स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ की गई पिटाई के...

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

July 13, 2026

आगरा। आगरा के बहुचर्चित चार वर्षीय गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी शोएब को 10...

Next Post
एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला में सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, प्रेमिका के भाई का नाम आ रहा है सामने

एत्माउद्दौला में सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, प्रेमिका के भाई का नाम आ रहा है सामने

January 19, 2025
10 फीट गहरे नाले में दो मासूम गिर गईं, एक की मौत

10 फीट गहरे नाले में दो मासूम गिर गईं, एक की मौत

December 6, 2023

विश्वविद्यालय की छवि सुधारने पर रहेगा कुलपति प्रो. विनय पाठक का जोर

January 26, 2022
कमला नगर पुलिस ने 15 घरों में चोरी होने से बचाई

कमला नगर पुलिस ने 15 घरों में चोरी होने से बचाई

December 19, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से महिला की हुई मौत
  • एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी
  • विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल
  • 40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.