आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ गूंजा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत ताज पूर्वी गेट के पास स्थित ताज नेचर वॉक में विधायक डॉ. जीएस धर्मेंश और मंडलायुक्त नगेंद्र प्रतप द्वारा पौधारोपण किया गया। विधायक ने कहा कि जल है तो कल है और वन है तो जीवन है। दीवानी में जिला जज संजय कुमार मलिक के द्वारा पौधारोपण किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष बंसल, आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष अरुणमौली, नगर निगम में मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त संतोष कुमार, विकास भवन में सीडीओ प्रतिभा सिंह के द्वारा पौधारोपण किया गया। टोरेंट कंपनी के उपाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा पौधारोपण करते हुए कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान एचआर वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत काले, महाप्रबंधक राकेश कुमार, अब्दुल सलाम, आनंद सिंह, पवन कुमार, पीयूष सिन्हा आदि उपस्थित रहे।










