• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दबिश प्रकरण: मृतक अधिवक्ता के कर्नल भाई ने कहा जब तक मैं नहीं आऊंगा तब तक नहीं होगा पोस्टमार्टम

दबिश प्रकरण: मृतक अधिवक्ता के कर्नल भाई ने कहा जब तक मैं नहीं आऊंगा तब तक नहीं होगा पोस्टमार्टम

शव अभी पोस्टमार्टम गृह में ही रखा हुआ है, रात में पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा पुलिस ने धक्का देकर मारा है

March 2, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। वरिष्ठ अधिवक्ता की पुलिस दबिश के दौरान हुई मौत से खलबली मची हुई है। रात में पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने भी पुलिस पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने अधिवक्ता को ऊपर से धक्का दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रयास किया लेकिन मृतक के भाई ने फोन पर पुलिस अधिकारियों से साफ बोल दिया जब तक मैं नहीं आऊंगा पोस्टमार्टम नहीं होगा। उनके दोनों भाइयों का इंतजार हो रहा है। इधर दीवानी और शास्त्रीपुरम में बवाल होने की आशंका को देखते हुए मंगलम आधार अपार्टमेंट में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

अधिवक्ता सुनील शर्मा अपनी पत्नी के साथ मंगलम आधार अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 801 में रह रहे थे। देर रात पुलिस की एक गाड़ी अपार्टमेंट में आई।

अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद।

गाड़ी में एक महिला पुलिस कर्मी और तीन दरोगा सवार थे। पुलिस कर्मी ऊपर गए। पुलिस को अधिवक्ता सुनील शर्मा की तलाश थी। कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज हुई। लोगों ने निकल कर देखा तो अधिवक्ता जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में पुलिस कर्मी गाड़ी में बैठकर भागने लगे। लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मी उसी गाड़ी से लहूलुहान हालत में पड़े अधिवक्ता सुनील शर्मा को हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सुनील शर्मा की पत्नी भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया तो फोन पर मृतक सुशील शर्मा के कर्नल भाई ने कहा जब तक मैं नहीं आ जाऊंगा पोस्टमार्टम नहीं होगा। दूसरे भाई पुणे में रहते हैं उन्हें भी सूचना दे दी गई थी। 

मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल पुलिस पर लगा रहीं आरोप

बिलखते हुए मृतक अधिवक्ता की पत्नी।

सुशील शर्मा की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी पत्नी का कहना है कि उनके पति की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मी हैं। वह जबरन फ्लैट में घुस आए और तलाशी लेने लगे। उन्होंने अभद्रता भी की। पूरी रात वह बिलख बिलख कर रोती रहीं और पुलिस को कोसती रहीं।

देर रात पहुंचे कई अधिवक्ता पुलिस का जवाब सुनकर हुए नाराज

देर रात कई अधिवक्ता पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूछा अधिवक्ता की मौत कैसे हुई? तो पुलिस अधिकारी बोले अधिवक्ता पुलिस को देखकर छिप गए थे और अचानक गिर गए। इस पर अधिवक्ता बोले भला अधिवक्ता पुलिस से क्यों डरेगा। पुलिस ने ही उन्हें धक्का देकर नीचे गिराया है। वह पुलिस कर्मियों का जवाब सुनकर काफी नाराज थे।

रात में दबिश देने का क्या औचित्य था

आखिर देर रात पुलिस का दबिश देने का क्या औचित्य था। यह सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर पुलिस को अधिवक्ता की गिरफ्तारी करनी थी तो वह दिन में भी कर सकती थी। लोगों का कहना है कि पुलिस की वजह से ही अधिवक्ता की मौत हुई है। 

अधिवक्ता सोशल मीडिया पर भी जता रहे विरोध

अधिवक्ता गिरीश कटारा द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट।

अधिवक्ताओं के द्वारा सोशल मीडिया पर भी विरोध जताया जा रहा है। एडवोकेट गिरीश कटारा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा है कि मुकदमा वादी और पुलिस के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। क्योंकि बैनामा रजिस्टर्ड रजिस्ट्रार करता है। पुलिस ने अधिवक्ता के विरुद्ध झूठा मुकदमा पंजीकृत किया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज यादव द्वारा की गई पोस्ट।

वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज यादव ने लिखा है कि बहुत ही निंदनीय घटना है। कड़ी शब्दों में भर्त्सना करती हूं और मांग करती हूं कि वकील भाई सुनील शर्मा जी के साथ हुई घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर उन्हें जेल भेजा जाए। सभी अधिवक्ता बहनों भाइयों को वकीलों की हत्या, जानलेवा हमले और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की सख्त जरूरत है।

Previous Post

पुलिस दबिश के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से नीचे गिरे अधिवक्ता की मौत

Next Post

दबिश प्रकरण: अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला

Related Posts

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

Next Post
दबिश प्रकरण: अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला

दबिश प्रकरण: अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

13वें दिन जेल से रिहा हुईं नवनीत राणा, मेडिकल के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचीं

13वें दिन जेल से रिहा हुईं नवनीत राणा, मेडिकल के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचीं

May 5, 2022
ईआरपी सॉफ्टवेयर की जानकारी करने विवि में आई एसटीएफ

ईआरपी सॉफ्टवेयर की जानकारी करने विवि में आई एसटीएफ

December 15, 2022
गुडवर्क: शहर और देहात की पुलिस ने मिलकर पकड़े नौ शातिर चोर

गुडवर्क: शहर और देहात की पुलिस ने मिलकर पकड़े नौ शातिर चोर

July 16, 2023
आगरा में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर

आगरा में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर

November 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.