• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फतेहाबाद में युवक की हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल, पुलिस पर पथराव के बाद आधा किलोमीटर तक दौड़ाया

फतेहाबाद में युवक की हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल, पुलिस पर पथराव के बाद आधा किलोमीटर तक दौड़ाया

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी मौके पर भीड़ को समझाने पहुंचे थे लेकिन किसी ने नहीं सुनी

June 15, 2026
in accident, administration, Agra, Crime

आगरा। फतेहाबाद में ख्वासपुरा के युवक की हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। पीआरवी तोड़ दी गई। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। पथराव कर पुलिस को आधे किलोमीटर तक दौड़ाया गया। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बवाल से कुछ देर पहले मत्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद ग्रामीणों को समझाने पहुंचे थे। उनके कहने पर भी लोग नहीं उठे तो वह वापस चले गए।

न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले मनीष की फिरोजाबाद में गढ़ी तिवारी गांव में ससुराल है। सोमवार शाम को वह अपने गांव लौट रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पूठपुरा के पास तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मनीष और स्कूटी सवार तीन अन्य युवक चपेट में आ गए। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई और स्कूटी सवार सुभाष, विवेक और कालू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। इसी दौरान कार्यक्रम में जा रहे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की लेकिन उनकी किसी ने नहीं मानी। वह चले गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। एसीपी इमरान अहमद ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस घटनास्थल को छोड़कर भागने लगी। बाद में किसी तरह हालात को काबू किया गया। पथराव में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Previous Post

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

Next Post

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

Related Posts

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

June 15, 2026

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस...

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

June 15, 2026

आगरा। सोमवार रात को इरादत नगर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए एक...

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

June 15, 2026

आगरा। बाह क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना...

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

June 15, 2026

आगरा। सैंया के एक गांव में चकरोड पैमाइश को पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे...

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

June 14, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई गति देने के उद्देश्य...

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

June 14, 2026

आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगरा पहुंचे...

Next Post
जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

December 26, 2024
शमशाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद

शमशाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद

January 21, 2023
इंस्पेक्टर कमलानगर की होशियारी से दो साल की बच्ची के साथ अनहोनी होने से बची

इंस्पेक्टर कमलानगर की होशियारी से दो साल की बच्ची के साथ अनहोनी होने से बची

January 19, 2024

भाजपा ने 45 और प्रत्याशी किए घोषित

February 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली
  • जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती
  • जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.