• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया किसानों के बीच पहुंचे और उनकी बातचीत प्रभारी मंत्री से कराई

June 19, 2026
in administration, Agra

आगरा। बिचपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान  एक जनप्रतिनिधि पर किसान नेताओं को जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज किसान और किसान नेता प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की गाड़ी के आगे बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया किसानों के बीच पहुंचे और उनकी बातचीत प्रभारी मंत्री से कराई। मंत्री द्वारा अगली बार आगरा आगमन पर किसानों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित किसान दिवस के अंतर्गत सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष रखीं। मंत्री ने मंच से किसान नेता श्याम सिंह चाहर को बुलाकर उनकी बात भी सुनी।किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि प्रदेश का आलू किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज से आलू मात्र 6 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार किसानों को कोल्ड स्टोरेज का 250 रुपये प्रति कुंतल भाड़ा सीधे उपलब्ध कराए, जिससे किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता पुष्पेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों और किसान नेताओं को धमकाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी प्रकार की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और यदि किसानों का उत्पीड़न हुआ तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इनर रिंग रोड लैंड पार्सल योजना के तीसरे चरण के लिए लगभग 16 वर्ष पूर्व किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन आज तक न तो किसानों को मुआवजा मिला और न ही उनकी जमीन वापस की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसान केंद्रीय राज्य मंत्री बेबी रानी मौर्य के साथ मुख्यमंत्री से भी मिले थे। मुख्यमंत्री ने किसानों को वर्तमान बाजार दर पर मुआवजा देने अथवा जमीन वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनका आरोप है कि एडीए स्तर पर अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई किसानों के नाम खतौनी से भी हटा दिए गए हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

Previous Post

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

Next Post

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रिजल्ट और मार्कशीट नहीं देने को लेकर सपा छात्र सभा ने विवि के गेट पर लगाया ताला

रिजल्ट और मार्कशीट नहीं देने को लेकर सपा छात्र सभा ने विवि के गेट पर लगाया ताला

October 31, 2023
कम प्रगति वाले खण्ड विकास अधिकारियों को सीडीओ की फटकार

कम प्रगति वाले खण्ड विकास अधिकारियों को सीडीओ की फटकार

May 27, 2026
आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026
यमुना में दो बालक डूबे, रात तक नहीं लगा सुराग

यमुना में दो बालक डूबे, रात तक नहीं लगा सुराग

June 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.