• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट पर कब्जा, सात लोगों पर मुकदमा

पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट पर कब्जा, सात लोगों पर मुकदमा

July 6, 2026
in Agra, Crime

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये के प्लॉट को लेकर विवाद का मामला कोर्ट तक पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने सात नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ओमवती का आरोप है कि उन्होंने करीब 12 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन भुगतान के बावजूद उन्हें प्लॉट का कब्जा नहीं दिया गया। काफी समय तक मामले का समाधान न होने पर जब उन्होंने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया तो विरोध का सामना करना पड़ा। शिकायत के अनुसार, निर्माण कार्य कराने के लिए परिवार के साथ मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे के सिर पर रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही परिवार को डराने-धमकाने और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने मामले में पूर्व प्रधान राजू, सूखा उर्फ अनिल कुमार, आरती, छोटू, सत्य प्रकाश, दीपक और नकुल सहित अन्य अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने, आपराधिक धमकी देने और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद शाहगंज थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों के साथ-साथ अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

आगरा के आनंदी भैरों-गिजौली के बीच 147 करोड़ के यमुना पुल का शिलान्यास

Next Post

ताजगंज में पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी

Related Posts

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

Next Post
ताजगंज में पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी

ताजगंज में पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला को बदनाम करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने किए अश्लील मैसेज

महिला को बदनाम करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने किए अश्लील मैसेज

August 15, 2022
हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमा

हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमा

March 26, 2023
मांगों पर सुनवाई नहीं होने को लेकर विवि में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा छात्र नेता

मांगों पर सुनवाई नहीं होने को लेकर विवि में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा छात्र नेता

February 27, 2023
बनियान में डिवाइस लगाकर नकल कर रहे थे एमबीबीएस के छात्र

बनियान में डिवाइस लगाकर नकल कर रहे थे एमबीबीएस के छात्र

February 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.