आगरा। सोमवार को महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान अचानक आईएसबीटी पर निरीक्षण करने के लिए पहुंच गईं। उनके पहुंचने के बाद वहां खलबली मच गई।
महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सबसे पहले परिसर में बसों का इंतजार कर रहीं महिला यात्रियों से यात्री सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उनसे पूछा कि स्टेशन परिसर में साफ सफाई से वह संतुष्ट हैं या नहीं? इसके साथ ही उनके बैठने के लिए और बाथरूम के लिए कैसी व्यवस्था है। बाथरूम के लिए पांच रुपये शुल्क लेने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों के सामने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर यह फ्री होना चाहिए। इसके बाद वह डाइट पहुचीं और वहां का निरीक्षण किया। छात्राओं से जुड़ी सुविधाओं का निरीक्षण किया।











