• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

July 13, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा। मंटोला के सुभाष बाजार में कपड़ों की दो मंजिला दुकान के भूमिगत नाले में समा जाने से हुए भीषण हादसे के छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव  बरामद हो गया है।   बिजलीघर चौराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास भूमिगत नाले की स्लैब तोड़कर चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान महिला का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला। 

सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी कपड़ों की दो मंजिला दुकान अचानक भरभराकर नीचे भूमिगत नाले में समा गई थी। हादसे के समय दुकान के अंदर दुकानदार, कर्मचारी और खरीदारी कर रहे ग्राहक मौजूद थे। देखते ही देखते सभी लोग मलबे और नाले में जा गिरे। घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, पीएसी और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती रेस्क्यू के दौरान चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 60 वर्षीय गंगा देवी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन ने लगातार तलाशी अभियान जारी रखा। गंगा देवी की तलाश के लिए पहले दिन से ही नाले के भीतर और आसपास व्यापक स्तर पर खोजबीन की गई। करीब 40 गोताखोरों को भी नाले में उतारा गया। इस आशंका को देखते हुए कि कहीं तेज बहाव के कारण शव यमुना नदी तक न पहुंच गया हो, तलाशी अभियान का दायरा बढ़ाते हुए बटेश्वर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कई दिनों तक कोई सफलता नहीं मिली। जब लगातार प्रयासों के बावजूद महिला का पता नहीं चला तो प्रशासन ने रणनीति बदलते हुए बिजलीघर चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क के पास भूमिगत नाले की स्लैब तोड़ने का निर्णय लिया। शनिवार को स्लैब तोड़ी गई और रविवार को पूरे दिन विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। सोमवार दोपहर इसी स्थान के पास नाले में जमा कीचड़ के भीतर से गंगा देवी का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Previous Post

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Next Post

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

Related Posts

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

August 27, 2026

आगरा। आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में गुरुवार शाम को एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। युवक के...

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

Next Post
गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर नहीं लगेगी स्टाम्प ड्यूटी

परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर नहीं लगेगी स्टाम्प ड्यूटी

June 16, 2022
कल ताज नगरी में यूनिकॉर्न कंपनीज कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

कल ताज नगरी में यूनिकॉर्न कंपनीज कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

February 22, 2025

ताजगंज के होटल में युवती के साथ गैंगरेप

January 9, 2022
चंद्रशेखर बोले – भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

चंद्रशेखर बोले – भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं

May 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा
  • एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.