• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की

August 3, 2026
in Agra, Crime

आगरा। जैतपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। परिवार की इच्छा के विरुद्ध कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। घटना के बाद से मां और भाई घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

घटना क्षेत्र के नटहौली गांव की है। यहां विमल राय पिछले करीब 15 वर्षों से किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। परिवार में पत्नी सीता, बेटा अंकुश और बेटी अंकिता थे। बताया गया कि अंकिता ने करीब चार महीने पहले गांव के ही रहने वाले अमित पचौरी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। अमित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात है। जानकारी के अनुसार अंकिता और अमित एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने परिवार की सहमति के बिना कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस विवाह से युवती का परिवार नाराज था। हालांकि शादी के बाद भी अंकिता अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। बीती रात पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो कमरे में अंकिता का शव पड़ा मिला। वहीं पिता विमल राय शव के पास बैठा मिला। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान घर में मां और भाई मौजूद नहीं मिले। दोनों घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता विमल राय ने स्वीकार किया कि उसने ही बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या की है। उसने पुलिस को बताया कि बेटी द्वारा परिवार की इच्छा के विरुद्ध गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज करने से वह बेहद नाराज था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार मां और भाई की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की साजिश में अन्य परिजनों की कोई भूमिका थी या नहीं।

Previous Post

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

Next Post

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

Next Post
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भाजपा से किया निष्कासित

May 2, 2024
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर खुले में शराब पीने वाले 300 लोग पकड़े गए

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर खुले में शराब पीने वाले 300 लोग पकड़े गए

June 18, 2025
चिकित्सक के गेट पर बाइक सवारों ने किया फायर

चिकित्सक के गेट पर बाइक सवारों ने किया फायर

February 14, 2022
महिला को बदनाम करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने किए अश्लील मैसेज

महिला को बदनाम करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने किए अश्लील मैसेज

August 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.