• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

कई स्थानों पर सड़क धंसी, आगरा की PNC को NHAI ने नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की प्रकिया शुरू

August 5, 2026
in administration, Agra, Development

आगरा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के दौरान कई स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाओं के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई  ने निर्माण कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। एनएचएआई ने साफ कर दिया है कि जब तक एक्सप्रेसवे पूरी तरह सुरक्षित और दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक टोल टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। इससे पहले इस 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर कार से एक तरफ का टोल 290 रुपये लिया जा रहा था।

एनएचएआई ने सड़क निर्माण में गंभीर खामियां मिलने के बाद पीएनसी इंफ्राटेक को नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि यह प्रक्रिया पूरी होती है तो कंपनी के लिए भविष्य में एनएचएआई की नई परियोजनाएं हासिल करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा कंपनी की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर दो प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं परियोजना से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ तीन वर्ष तक डिबारमेंट की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। एनएचएआई ने परियोजना से जुड़े कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। हटाए गए अधिकारियों में प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों को आगामी दो वर्षों तक एनएचएआई की किसी भी परियोजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा एनएचएआई की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर रहे नकुल प्रकाश वर्मा को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ चौरसिया सहित संबंधित अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। सड़क आखिर बार-बार क्यों धंस रही है, इसका पता लगाने के लिए आईआईटी खड़गपुर की विशेषज्ञ टीम को जांच सौंपी गई है। विशेषज्ञ सड़क की डिजाइन, निर्माण सामग्री, ड्रेनेज व्यवस्था और तकनीकी मानकों की विस्तृत जांच करेंगे। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल के अनुसार, सड़क की मरम्मत पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। यह पूरा खर्च निर्माण कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक को अपने स्तर पर उठाना होगा।

Previous Post

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

Next Post

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

Related Posts

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

Next Post
सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यमुना में नहाते समय चार युवक डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया

यमुना में नहाते समय चार युवक डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया

May 20, 2023
कई गाड़ियां चोरी करने में शामिल रहा 10 हजार का इनामी श्रीधर पुलिस ने दबोचा

कई गाड़ियां चोरी करने में शामिल रहा 10 हजार का इनामी श्रीधर पुलिस ने दबोचा

October 13, 2022
आशी जैन ने  सीए फाइनल की परीक्षा में देशभर में 22वीं रैंक प्राप्त कर ताज नगरी का नाम किया रोशन

आशी जैन ने  सीए फाइनल की परीक्षा में देशभर में 22वीं रैंक प्राप्त कर ताज नगरी का नाम किया रोशन

July 6, 2025
धर्मांतरण गिरोह के 6 लोगों को कोर्ट ने भेजा जेल

धर्मांतरण गिरोह के 6 लोगों को कोर्ट ने भेजा जेल

July 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.