• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026
in administration, Agra, National, News

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों के विस्तार तथा नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। सांसद के प्रश्न पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में विस्तृत लिखित जवाब दिया।

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने देशभर में पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी आधारित बनाने के उद्देश्य से अनेक सुधार किए हैं। उन्होंने बताया कि ई-पासपोर्ट सहित उन्नत पासपोर्ट कार्यक्रम संस्करण 2.0 (पीएसपी वी2.0) को देश के सभी 37 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों तथा उनसे संबद्ध पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसके) और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) में 26 मई, 2025 तक लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही विदेशों में भारतीय मिशनों एवं केंद्रों में भी वैश्विक पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम संस्करण 2.0 (जीपीएसपी वी2.0) को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है। लिखित जवाब के अनुसार वर्तमान में देशभर में 37 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों के अंतर्गत 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) तथा 456 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) संचालित हैं। इसके अलावा वर्ष 2018 से “भारत में कहीं भी आवेदन करें” सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक देश के किसी भी पासपोर्ट सेवा केंद्र अथवा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। विदेश राज्य मंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को अधिक तेज एवं पारदर्शी बनाने के लिए ‘पासपोर्ट सेवा पुलिस ऐप’ (पूर्व में एम पासपोर्ट पुलिस ऐप) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हुई है। उन्होंने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए पासपोर्ट सेवा पोर्टल, पासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप, ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने, एसएमएस अधिसूचनाएं, 24×7 हेल्पलाइन तथा केंद्रीकृत कॉल सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आवेदन से लेकर पुलिस सत्यापन, पासपोर्ट जारी होने, मुद्रण, प्रेषण और डिलीवरी तक प्रत्येक चरण की जानकारी आवेदकों को उपलब्ध कराई जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनी है। सांसद नवीन जैन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में नागरिक सेवाओं का सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसद में यह प्रश्न उठाने का उद्देश्य यह जानना था कि आम नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं और अधिक सुगम बनाने के लिए सरकार द्वारा क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक तकनीक आधारित इन व्यवस्थाओं से देशभर के नागरिकों को तेज, पारदर्शी और बेहतर पासपोर्ट सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Previous Post

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

Next Post

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

Related Posts

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

Next Post
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल गोदाम में धमाका, चार लोग झुलसे

इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल गोदाम में धमाका, चार लोग झुलसे

November 27, 2025
लूट के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

लूट के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

June 27, 2024
5 साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी का 151 में चालान, लापरवाही में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

5 साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी का 151 में चालान, लापरवाही में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

May 19, 2022
स्वस्थ जीवनशैली से लिवर ट्रांसप्लांट के बाद करें तेज़ रिकवरी और बनाए रखें दीर्घकालिक स्वास्थ्य

स्वस्थ जीवनशैली से लिवर ट्रांसप्लांट के बाद करें तेज़ रिकवरी और बनाए रखें दीर्घकालिक स्वास्थ्य

November 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.