• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

चीनी के बढ़ते दामों को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा

August 23, 2026
in Agra, Politics

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी और हिटलरशाही जैसे हालात हैं। ऐसे हालात के खिलाफ सभी को लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह संसद से लेकर सड़क तक सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाएंगे।

सांसद चंद्रशेखर सूरसदन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय नव जागृति कठेरिया समाज महासभा के आठवें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा मेरे पैर छूने या कंधे पर हाथ रखने से कोई बड़ा नेता नहीं बन जाएगा। किताबें पढ़नी होगी, तभी आगे बढ़ पाएंगे। इधर सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई स्कूलों में बिल्डिंग नहीं है तो कई में शिक्षक नहीं हैं। सरकार ने मीडिया के स्कूलों में जाने पर रोक लगा दी है। जिससे वहां की वास्तविक स्थिति सामने ना आ सके। हालांकि जनप्रतिनिधियों को स्कूल में जाने से नहीं रोका जा सकता है। मैं खुद स्कूलों का निरीक्षण करूंगा और वहां की समस्याओं को उठाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छात्र आंदोलन से डरी हुई है। छात्रों को बांटने के लिए आरक्षण के मुद्दे को हवा दी जा रही है। चीनी के बढ़ते दामों को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा चीनी के दाम बढ़ने का फायदा पूंजीपतियों और व्यापारियों को मिल रहा है। जबकि किसान के गन्ने के दाम में उसी हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें एक महीने के लिए ताकत दीजिए। हम 7 दिन में ऐसी व्यवस्था तैयार कर देंगे कि बाकी 23 दिन में अगर किसी ने समाज के लोगों की तरफ आंख उठा कर देखा तो वह चैन से नहीं सो पाएगा। अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो अगले दिन इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ देंगे।

Previous Post

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

Next Post

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जमीनी विवाद में ताऊ ने काटा भतीजे का कान, भतीजा लहूलुहान

जमीनी विवाद में ताऊ ने काटा भतीजे का कान, भतीजा लहूलुहान

July 7, 2022
बेबी रानी मौर्य ने पुलिस हिरासत में हुई हत्या के मामले में प्रमुख सचिव गृह से की बात

बेबी रानी मौर्य ने पुलिस हिरासत में हुई हत्या के मामले में प्रमुख सचिव गृह से की बात

February 6, 2025
हीरा व्यापारी की गाड़ी से दो युवक एक करोड़ के गहने और कैश चोरी कर ले गए

हीरा व्यापारी की गाड़ी से दो युवक एक करोड़ के गहने और कैश चोरी कर ले गए

June 16, 2024
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.