• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सीबीसीआईडी जांच में सामने आ रहा जगदीशपुरा जमीनकांड में पुलिस की विवेचना में हुई लीपापोती

सीबीसीआईडी जांच में सामने आ रहा जगदीशपुरा जमीनकांड में पुलिस की विवेचना में हुई लीपापोती

एडीजी सीबीसीआईडी ने दिए निर्देश, गांजा कहां से आया पता लगाएं, आबकारी और एनडीपीएस वाली फर्द में शामिल पुलिस कर्मियों की बढ़ेगी मुश्किलें

July 18, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जे के मामले में जांच सीबीसीआईडी के द्वारा की जा रही है। गुरुवार को एडीजी सीबीसीआईडी इसी मामले की जांच के संबंध में आगरा आए। वह विवादित भूखंड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। वहां जेल में बंद रवि कुशवाह के परिवार की दो महिलाएं मिलीं। दोनों से सवाल-जवाब किए। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी की विवेचना में पड़ताल में सीबीसीआईडी को झोल ही झोल मिले हैं। सीबीसीआईडी की जांच में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार आरोपित बना तो गांजा और शराब बरामदगी की फर्द में शामिल टीम भी फंसेगी। दोनों फर्द में कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।

बैनारा फैक्ट्री के पास 10 हजार वर्ग गज  जमीन को कब्जाया गया था। आबकारी और नशीले पदार्थ के दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच लोग जेल भेजे गए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी के जेल जाने के बाद जमीन पर रातों रात कब्जा हुआ था। बाउंड्रीवाल बनी थी। वहां सीसीटीवी लग गए थे। दो बंदूकधारी गार्ड तैनात हो गए थे। मामला डीजीपी तक पहुंचा तो जांच हुई। तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार, बिल्डर सहित 18 को नामजद कर मुकदमा दर्ज हुआ था। एसओ को पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र का आरोपित मानकर जेल भेजा था। एसआईटी की जांच में कथित मालकिन भी फर्जी निकली थी। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और वारिसान बनाया गया था। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में उमा देवी, धर्मेंद्र, रवि कुशवाह, शंकरिया, मोहित उर्फ किशन कुमार, राजू को जेल भेजा था। कई आरोपित जमानत पर बाहर हैं। मुकदमे की विवेचना के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। विवेचक ने एसआईटी के निर्देशन में बिल्डर, बेटे, पुरुषोत्तम पहलवान, भूपेंद्र पहलवान, किशोर बघेल, अमित अग्रवाल, नेम कुमार जैन को डकैती, कब्जे आदि की धारा का आरोपित बनाया था। वहीं तत्कालीन एसओ को आपराधिक साजिश का आरोपित बनाया था। उमा देवी, धर्मेंद्र, रवि कुशवाह, संकरिया, मोहित उर्फ किशन कुमार, राजू को धोखाधड़ी की धाराओं का आरोपित बनाया था। कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था।

इधर शासन के निर्देश पर  जमीन कांड की विवेचना सीबीसीआईडी आगरा सेक्टर को मिली है। इंस्पेक्टर अनिल प्रताप विवेचक हैं।   एडीजी सीबीसीआईडी एंटनी देव कुमार ने गुरुवार को पहले आगरा और मेरठ सेक्टर के बैठक ली। लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद सर्वाधिक चर्चा जगदीशपुरा कांड पर हुई। एडीजी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। विवेचक को निर्देश दिए कि वह इस बात की जानकारी करें कि  कब क्या हुआ? किसने क्या किया? किस पर क्या आरोप हैं? कौन-कौन बच गया? किसका खेल था? पुख्ता साक्ष्य संकलन किया जाए। शराब और गांजा कहां से आया? यह भी पता लगाया जाए। सीबीसीआईडी सूत्रों की मानें तो इस विवेचना में तत्कालीन एसओ को आरोपित बनाया गया तो गांजा और शराब बरामदगी की फर्द में शामिल टीमें भी फसेंगी। फर्जी बताए जाने वाले दोनों गुडवर्क की फर्द में एसओ शामिल नहीं था। पुलिस ने उसे आपराधिक साजिश का आरोपित बना दिया। पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। पुलिस और आबकारी टीम के बारे में विवेचना में जिक्र तक नहीं किया। इससे इतना तो साफ है पुलिस ने जगदीशपुरा कांड की विवेचना में अपनों को बचाने का प्रयास किया। 

Previous Post

राजेश्वर मंदिर मार्ग पर अभियान चला ढहाये अतिक्रमण

Next Post

गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में 20 घंटे के लिए पीएनजी सप्लाई बंद

आगरा में 20 घंटे के लिए पीएनजी सप्लाई बंद

March 9, 2024
पांच वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने पर मौलवी गिरफ्तार

पांच वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने पर मौलवी गिरफ्तार

October 21, 2022
शिकोहाबाद में अमित शाह ने सपा के परिवारवाद पर चोट की

शिकोहाबाद में अमित शाह ने सपा के परिवारवाद पर चोट की

February 17, 2022
एसटीएफ ने पकड़ा नकली दवाओं का बड़ा सौदागर

एसटीएफ ने पकड़ा नकली दवाओं का बड़ा सौदागर

November 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.